फीचर्ड
ओबरा में रक्षाबंधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मातृशक्ति ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, सुरक्षा के संकल्प को सराहा
पुलिसकर्मियों ने मातृशक्ति और क्षेत्र की हर बहन-बेटी की सुरक्षा व सम्मान बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
ब्यूरो रिपोर्ट के साथ रीता की खास रिपोर्ट
ओबरा /सोनभद्र-
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मातृशक्ति ने समाज और जनपद की सुरक्षा में दिन-रात मुस्तैद रहने वाले पुलिसकर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों को रक्षासूत्र बांधकर एक अनूठी मिसाल पेश की।
ओबरा स्थित पुलिस सहायता केंद्र (पिंक बूथ) पर आयोजित कार्यक्रम में संघ की मातृशक्तियों ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
Read More डीएम ने कंपोजिट विद्यालय व बीआरसी टूण्डला का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोरसुरक्षाकर्मियों के प्रति जताया आभार
संस्था की ओर से गीतांजलि (विभाग कार्यवाह) के नेतृत्व में पहुंचीं मातृशक्तियों—संजू श्रीवास्तव, ऊषा शर्मा, बीना पांडे और हेमलता ने कहा कि जब पूरा देश त्योहार अपने परिवारों के साथ मनाता है, तब पुलिस के जवान और अधिकारी अपनी परवाह किए बिना नागरिकों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में उनका मनोबल बढ़ाना और उन्हें यह अहसास कराना कि पूरा समाज उनका परिवार है, हमारा कर्तव्य है।
पुलिस अधिकारियों ने जताया आभार
राखी बंधवाने के बाद ओबरा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार, यातायात प्रभारी राजेश यादव, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, संतोष पटेल तथा अन्य जवानों ने मातृशक्तियों का आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि रक्षासूत्र का यह स्नेह हमें अपने कर्तव्य पथ पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से डटे रहने की नई ऊर्जा प्रदान करता है।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने मातृशक्ति और क्षेत्र की हर बहन-बेटी की सुरक्षा व सम्मान बनाए रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल रहा।


Comments