फीचर्ड
राजनीति
सिद्धार्थनगर में समाजवादी पार्टी ने मनाया संविधान दिवस
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष कपिलवस्तु जोखन चौधरी की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया, तथा विचार गोष्ठी कर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया।
विचार गोष्ठी में संविधान दिवस के अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हमारा संविधान समता, समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व एवं न्याय पर आधारित संविधान, हमें सम्मान से जीने का अधिकार दिलाता है और संविधान दिवस पर संविधान की गरिमा लोकतंत्र की मजबूती सामाजिक न्याय पिछड़ों, दलितों, शोषित वंचित अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया।
हमारा संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान अधिकार स्वतंत्रता समानता और न्याय का आधार है और हमें सामाजिक समरसता भाईचारे धर्मनिरपेक्षता और बंधुत्व के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
संविधान दिवस पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया और लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया।
इस दौरान अब्दुल कलाम सिद्दीकी, राममिलन भारती, नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी, मोहम्मद जमील सिद्दीकी, प्रदीप पथरकत, महेश कनौजिया, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, रामसेवक लोधी, चंद्रभान पहलवान, राजेंद्र प्रसाद अंबेडकर, विजय चौधरी, मोहम्मद जफर, राजू चौधरी, अब्दुल लतीफ, इमामुद्दीन खान, सतीश चौधरी, विंध्याचल चौधरी, नुरुल हुदा आदि मौजूद रहे।
Samajwadi party siddharthnagar news indian constitution secularism constitutional rights Uttar Pradesh Politics Siddharthnagar Latest News social harmony political news Uttar Pradesh Social Justice democracy in india Dr BR Ambedkar Babasaheb Ambedkar Constitutional Values #SwatantraPrabhat Equality And Justice SP District Office Dalit Rights Fundamental Rights Samajwadi Party Siddharthnagar Minority Rights #ConstitutionDay Constitution Day 2026 Constitution Day Celebration Backward Classes Rights


Comments