एसजेएस लालगंज में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

शहर के बहु चर्चित अंग्रेजी माध्यम के अग्रणी शिक्षण संस्थान एसजेएस पब्लिक स्कूल लालगंज में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, रायबरेली। शहर के बहु चर्चित अंग्रेजी माध्यम के अग्रणी शिक्षण संस्थान एसजेएस पब्लिक स्कूल लालगंज में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
 
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा तथा राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने अपने संबोधन में आए हुए सभी अतिथियों, क्षेत्र वासियों व छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभ शुभकामनाएं दी।
 
साथ ही यह भी बताया कि यह आजादी तभी सार्थक है जब हम सभी अपने कार्यों का दायित्व कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी के साथ पूर्ण करें। उन्होंने यह भी समझाने का प्रयास किया कि हम वर्तमान समय में सीमा में जाकर के अपने देश की सेवा तो नहीं कर सकते लेकिन हम जहां पर हैं वहां पर हम शिक्षा के माध्यम से अपने देश के सम्मान को साथ ही अपने जिले के सम्मान को बढ़ा सकते हैं।
 
हमें अपने जीवन में यह शपथ लेनी चाहिए कि हम वैसे ही सच्चे सिपाही बने जैसे कि मातृभूमि की रक्षा के लिए वीरों ने अपना बलिदान दिया।कार्यक्रम की इसी कड़ी में विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू सिंह ने अपने संदेश में समस्त नगर वासियों, आए हुए अतिथियों व छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभ शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बच्चों ने बढ़-चढ़कर अनेक मनमोहक व देशभक्ति से प्रेरित करने वाले रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिससे समूचा विद्यालय प्रांगण देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यालय की अंग्रेजी शिक्षिका आरती सिंह ने विद्यालय में आए हुए सभी अतिथियों व छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें