जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में दी गयी भावभीनी विदाई,टीम भावना के साथ किये गये कार्य के प्रति किया गया आभार व्यक्त

लगभग 22 महीने का रहा ऐतिहासिक कार्यकाल, सोनभद्र जिलाधिकारी से विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद पर स्थानान्तरित होकर गये।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद सोनभद्र से जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ,विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग के रूप में स्थानान्तरण होेने पर भाव भीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने उपस्थित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवाओं में स्थानान्तरण एक सामान्य प्रक्रिया है, जो व्यक्ति सरकारी सेवाओं में आया है, वह समय-समय पर स्थानान्तरित होते हुए एक दिन सरकारी सेवा एक-दूसरे स्थान पर जाता रहता है।

IMG-20260422-WA0037

जो अधिकारी व कर्मचारी काफी मेहनती और ईमानदार होते हैं, उनके स्थानान्तरण के फलस्वरूप बिदाई देते वक्त मन भावुक हो जाता है। जनपद-सोनभद्र में मेरे अन्तिम कार्य दिवस को इतना यादगार बनाने के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद और जनपद सोनभद्र में आने के दिन से आप सभी ने जो मेरा सहयोग किया है, यह कड़ी हमारे लिए यादगार रहेगी। प्रशासनिक सेवा के कार्यो को समयबद्धता के साथ किये जाने पर किसी अधिकारी कर्मचारी के ऊपर किसी प्रकार का कोई मानसिक दबाव नहीं होता और वह अपने कार्यो को बेहतर ढंग से कर लेता है।

देश के भविष्य हैं यह छात्र: सैयद महबूब अहमद एडवोकेट l Read More देश के भविष्य हैं यह छात्र: सैयद महबूब अहमद एडवोकेट l

IMG-20260422-WA0032

काल्हीगांव में बड़े मंगलवार पर गूंजे हनुमान जयकारे,सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारा Read More काल्हीगांव में बड़े मंगलवार पर गूंजे हनुमान जयकारे,सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारा

शासकीय कार्यो के निर्वहन में पात्र व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कराया जाना प्राथमिकता होनी चाहिए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने भी जिलाधिकारी द्वारा जनपद में किये गये सराहनीय कार्यो के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त किये।

कुशीनगर : एडीएम ने रेल परियोजना प्रभावित किसानों के साथ की बैठक Read More कुशीनगर : एडीएम ने रेल परियोजना प्रभावित किसानों के साथ की बैठक

IMG-20260422-WA0028

 इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि ऐसे ही कर्मठ एवं लगनशील अधिकारी के रूप में जिलाधिकारी नेे सोनभद्र जिले में लगभग 01 वर्ष 10 महीने की अविस्मर्णीय सेवा करते हुए स्थानान्तरित होकर विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद पर जा रहे हैं। सोनभद्र के अधिकारी व कर्मचारी जिलाधिकारी से कार्य करने की शैली व जटील समस्याओं का समाधान सहजता से निराकरण कैसे किया जाये, काफी कुछ चीजें सरकारी सेवाओं के बेहतर संचालन के लिए सीखा है और जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारी जिलाधिकारी के उज्जवल भविष्य के साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद में किये गये सराहनीय कार्यो से सम्बन्धित डाक्यूमेन्ट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया।  

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार राय, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला अल्पसंख्यक कल्याण

अधिकारी सुधांशु शेखर, जिला कृषि अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को माल्यार्पण कर स्मृतिचिन्ह भेंट किया और विदाई समारोह में जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सुरेश पाठक जे0 बाबू द्वारा किया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें