नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
प्रयागराज: लीडर रोड स्थित होटल में सुबह लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह होटल की ऊपरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी
स्वतंत्र प्रभात।
प्रयागराज।
शहर के व्यस्त इलाके लीडर रोड पर रविवार सुबह एक होटल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 7 बजे लगी इस आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह होटल की ऊपरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया।
घटना के समय होटल में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने से होटल के कुछ हिस्सों में नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
uttar pradesh prayagraj Swantantra prabhat prayagraj news Leader Road hotel fire incident Sunday morning sudden fire around 7 AM immediate response by Fire Brigade fire brought under control quickly major accident averted smoke and flames observed from upper floor locals alerted Fire Brigade and police hotel staff and others safely evacuated no injuries reported some damage to parts of the hotel suspected preliminary cause unknown short circuit suspected but confirmation pending investigation

Comments