संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला शव
परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे प्राण सिंह मजरे ऐहार गांव में मंगलवार रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता श्यामलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा संजय (22) मंगलवार शाम करीब सात बजे कमरे में लेटा हुआ था। रात
करीब साढ़े आठ बजे जब वह कमरे में पहुंचे तो संजय पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजनों ने आनन-फानन में फंदा काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। श्यामलाल ने गांव की ही एक युवती और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि युवती जबरन उनके बेटे के पास आती थी और विरोध करने पर विवाद होता था। इसी विवाद के चलते बेटे की मौत हुई है।
मृतक के पिता ने तहरीर में युवती समेत चार लोगों को नामजद किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।

Comments