भव्य शिव बारात का आयोजन, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा। 

भव्य शिव बारात का आयोजन, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा। 

कोरांव प्रयागराज। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कैलाश सेवा समिति द्वारा खीरी बाजार रत्योरा , कोरांव,में भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे बाजार में शिवमय माहौल बन गया और चारों ओर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंज उठे।
 
शिव बारात की शुरुआत प्राचीन  शिव मंदिर से हुई। भगवान शिव की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसमें भगवान शिव, माता पार्वती, नंदी, भूत-प्रेतों की टोलियों का विशेष रूप से मनमोहक रूप देखने को मिला। बारात में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए, जो नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे।
 
बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और शिव भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। बच्चों और युवाओं में इस बारात को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। व्यापारियों और भक्तों द्वारा जगह-जगह प्रसाद वितरण और जलपान की विशेष व्यवस्था की गई।
 
वहीं दूसरी तरफ ग्रामवासियों द्वारा जगह-जगह शिव बारात का स्वागत किया और फूलों की वर्षा कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। कैलाश सेवा समिति प्रमुख राजेश कुमार केसरी (खन्ना)के  बताया कि यह आयोजन हर वर्ष बड़े हीधूमधाम से किया जाता है और इसे लेकर लोगों में विशेष आस्था है।
 
शिव बारात का समापन बाजार के प्रमुख शिव मंदिर में हुआ, जहां विधिवत आरती और पूजन किया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel