फीचर्ड
राजनीति
सिद्धार्थनगर : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूजे के हुए 180 जोड़े
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जिले के बीएसए ग्राउंड पर गुरुवार को मुख्य अतिथि मंत्री श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग, उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
बीएसए ग्राउंड पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में कुल 180 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित हुये। हिन्दू समुदाय के 141 जोड़ों, बौद्ध धर्म के 23 तथा मुस्लिम समुदाय के 16 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमें हिन्दू, बौद्ध एवं मुस्लिम समुदाय के लोग सम्मिलित हुए। इस विवाह कार्यक्रम में हिन्दू परिवार के लोगों को पंडित द्वारा विवाह सम्पन्न कराया गया तथा मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह मौलाना द्वारा निकाह पढ़कर शादी/विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया तथा बौद्ध धर्म का उनके धर्मानुसार विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम हेतु सभी पंक्तियों के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्ति किये गये थे।
मुख्य अतिथि मंत्री श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग, उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिन जोड़ों का विवाह हो रहा है, नये दाम्पत्य जीवन का शुभारम्भ कर रहे है, बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि उनका जीवन खुशहाल रहे। उत्तर प्रदेश सरकार जीवन के हर क्षण में आपके साथ है। सरकार का संकल्प है सभी माताओं/बहनों को आत्मनिर्भर बनाना। आज का कार्यक्रम गरीब कल्याण का उदाहरण है।
सांसद जगदम्बिका पाल ने सभी अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशन में एवं जिला प्रशासन के कुशल नेतृत्व में भव्य रूप से सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है। गरीब परिवारों के बेटियों को अपनी शादी धूमधान से होने की चिन्ता रहती है आज मुख्यमंत्री द्वारा उनकी चिन्ता को दूर करते हुये समान रूप से सामूहिक विवाह के माध्यम से भव्य रूप से करने का कार्य किया है। इस समारोह में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन व वर वधू के माता पिता व परिवार के लोगों का आर्शीवाद प्राप्त हो रहा है। जनपद में अब तक 6957 शादिया सम्पन्न हुई है। आज संविधान दिवस है। संविधान में सभी को बराबर अधिकार दिया गया है।
कार्यक्रम को विधायक श्यामधनी राही, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक शीतल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार, क्षेत्राधिकारी नौगढ़ विश्वजीत सौरयान, उपजिलाधिकारी नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती, डीसी वीबी-जी राम जी सन्दीप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, जनप्रतिनिधि, सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
uttar pradesh government uttar pradesh news women empowerment siddharthnagar news Chief Minister Mass Marriage Scheme jagdambika pal Siddharthnagar Latest News UP government schemes Shyamdhani Rahi #SwatantraPrabhat Government Welfare Schemes Anil Rajbhar Deepak Maurya Marriage Assistance Scheme Mass Wedding Ceremony Government Marriage Scheme UP Mass Wedding 2026 180 Couples Mass Marriage Free Marriage Scheme UP Hindu Buddhist Muslim Marriage Social Welfare Department UP Poor Families Welfare Mass Marriage Event Balrampur Singh Constitution Day 2026


Comments