फीचर्ड
राजनीति
कार्तिक पूर्णिमा मेले के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
चाट-खस्ता एवं फुल्की के ठेलों सहित विभिन्न दुकानों की जांच, साफ-सफाई बनाए रखने और बासी खाद्य पदार्थों का विक्रय न करने के दिए निर्देश
अमेठी। कार्तिक पूर्णिमा मेले के दृष्टिगत आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सतीश कुमार शुक्ला ने बताया कि उपजिलाधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीकिशुन चौहान द्वारा जायस क्षेत्र में चाट, खस्ता, फुल्की आदि के ठेलों का निरीक्षण किया गया।
इसके साथ ही धर्म धाम में संचालित साहू चाट भंडार, आयुष्मान फूड चाट कॉर्नर, शिवा चाट भंडार एवं अमन सिंह चाट भंडार सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया
कि ग्राहकों को बासी खस्ता, चाट एवं अन्य खाद्य पदार्थों का विक्रय न करें तथा खाद्य सामग्री तैयार करने में एक्सपायरी अथवा खराब तेल का प्रयोग बिल्कुल न किया जाए। साथ ही दुकानों एवं ठेलों पर साफ-सफाई बनाए रखने, स्वच्छ तरीके से खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा सुरक्षित खाद्य सामग्री ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि मेले के दौरान आमजन के स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों की निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें।
#LocalNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #LatestNews #PublicHealth #FoodDepartment #FoodSafety #FoodInspection #FoodQuality #FoodSafetyDepartment #FestivalSecurity #FoodAdulteration #SafeFood #FoodStandards #FoodSafetyInspection \#AmethiNews #SatishKumarShukla #KartikPurnimaMela #JaisAmethi #FoodHygiene #StreetFoodInspection #AmethiAdministration #FoodSafetyOfficer #CleanFood #HealthAndSafety


Comments