Physiotherapy and Exercise for a Healthy Life विषय पर एक तकनीकी व्याख्यान का आयोजन
Physiotherapy and Exercise for a Healthy Life
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दिनांक 13 नवंबर, 2026 द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ द्वारा दिनांक 13 नवंबर, 2026 को इंजीनियर्स भवन, रिवर बैंक कॉलोनी, लखनऊ में “Physiotherapy and Exercise for a Healthy Life” विषय पर एक तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली के महत्व तथा शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में फिजियोथेरेपी एवं नियमित व्यायाम की उपयोगिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता इं. वी.पी. सिंह, अध्यक्ष, द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मरियम फातिमा, संस्थापक एवं मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट, डॉ. रिज़वी फिजियोथेरेपी एवं रिहैब, कपूरथला, अलीगंज, लखनऊ ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए फिजियोथेरेपी एवं नियमित व्यायाम की भूमिका, शारीरिक सक्रियता के लाभ तथा शरीर को स्वस्थ एवं फिट रखने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने मांसपेशियों एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं, शारीरिक दर्द से बचाव तथा दैनिक जीवन में सही शारीरिक मुद्रा एवं नियमित व्यायाम के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक इं. जग मोहन लाल जायसवाल ने मुख्य वक्ता डॉ. मरियम फातिमा का परिचय देते हुए उनकी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में उपस्थित अभियंताओं एवं प्रतिभागियों ने फिजियोथेरेपी, नियमित व्यायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस व्याख्यान के माध्यम से प्रतिभागियों को शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम का समापन संस्था के एससीसी सदस्य इं. विनोद सक्सेना द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। उन्होंने मुख्य वक्ता, संयोजक, उपस्थित अभियंताओं एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में उनके सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
#HindiNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #LucknowNews #HealthyLifestyle #HealthAwareness #HealthEducation #FitnessTips #PhysicalFitness #HealthAndWellness \#Lucknow #Physiotherapy #ExerciseForHealth #HealthyLife #RegularExercise #PhysicalActivity #PhysiotherapyBenefits #JointPain #MusclePain #PainManagement #BodyPosture #DrMariamFatima #EngineersBuilding #InstitutionOfEngineersIndia #TechnicalLecture


Comments