नवीनतम
फीचर्ड
भारत
सरसों की फसल नष्ट कर जमीन पर कब्जे का आरोप
घर में घुसकर परिवार को जान से मारने की धमकी पीड़ित ने मुख्यमंत्री धामी से लगाई न्याय की गुहार, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना बटाई पर दी गई जमीन को लेकर वर्षों से चल रहा विवाद, फसल जोतकर नष्ट करने का आरोप
सितारगंज (दीपक भारद्वाज)। खेत में बोई गई सरसों की फसल को कथित तौर पर जोतकर नष्ट करने और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों पर जमीन हड़पने की कोशिश करने, विरोध करने पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि घर में हुई घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मामले में पीड़ित ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव बिज्टी निवासी हरजिंदर सिंह ने बताया कि गांव में उनकी करीब एक बीघा कृषि भूमि है, जो उनके और उनके भाई बलविंदर सिंह के नाम दर्ज है। उन्होंने बताया कि पिता के निधन के समय वह और उनके भाई-बहन छोटे थे। परिवार की आर्थिक और परिस्थितियों को देखते हुए उनकी मां ने उक्त जमीन गांव के ही दो लोगों को बटाई पर खेती करने के लिए दे दी थी। इसके बाद दोनों लोग जमीन पर खेती करते रहे।
हरजिंदर सिंह के अनुसार वर्ष 2010 में उनकी मां का निधन हो गया। मां की मृत्यु के बाद से ही कथित तौर पर दोनों लोगों ने जमीन की बटाई की रकम देना बंद कर दिया। धीरे-धीरे उन्होंने जमीन पर अपना अधिकार जताना शुरू कर दिया। पीड़ित का कहना है कि जमीन उनके और उनके भाई के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज होने के बावजूद दूसरे पक्ष के लोग जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने अपनी जमीन पर सरसों की फसल की बुवाई की थी। फसल खेत में खड़ी थी, लेकिन आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने खेत को जोतकर पूरी फसल नष्ट कर दी। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित ने जब इस संबंध में विरोध जताया तो विवाद और बढ़ गया।
हरजिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि बीती 30 अक्टूबर को आरोपी उनके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने पूरे परिवार को समाप्त करने की धमकी भी दी। घटना से परिवार के लोग भयभीत हैं। उनका कहना है कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों की यह हरकत कैद हुई है, जिसकी जांच कराई जा सकती है।
पीड़ित ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रार्थना पत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जमीन के अभिलेखों की जांच कर उनकी पैतृक भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए और फसल नष्ट करने के साथ ही घर में घुसकर धमकी देने के आरोपों में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
swatantra prabhat uttarakhand news indian culture #SwatantraPrabhat Religious Celebration Festival Celebration Hindu Festivals Sitarganj News Chhath Puja 2026 Chhath Mahaparv Sunset Surya Arghya Chhathi Maiya Surya Dev Worship Chhath Vrat Chhath Festival Celebration Sunrise Surya Arghya 36 Hours Fasting Purvanchal Community Baigul River Chhath Puja Ghat Sitarganj Chhath Puja Traditional Chhath Songs Four Day Chhath Festival Udayman Surya Arghya Sitarganj Local News


Comments