नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बाजार की भीड़ में गायब हुई चार साल की बच्ची का तालाब में मिला शव
दिवाली की रात लापता हुई थी मासूम, पुलिस ने 20 दुकानों के CCTV खंगाले
नवाबगंज । लालगोपालगंज कस्बे में दिवाली की रात बाजार गई चार वर्षीय बच्ची लापता हो गई। सोमवार सुबह नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित तालाब में बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पूरी रात बच्ची की तलाश की थी।
जानकारी के मुताबिक दानियालपुर निवासी जफर अदील की बेटी तारा दिवाली की रात अपनी मां सतूदा बेगम के साथ बाजार गई थी। बाजार में काफी भीड़ होने के दौरान बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
सोमवार सुबह तालाब में बच्ची का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाजार की करीब 20 दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची की मौत के कारणों और घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
#BreakingNews #PoliceInvestigation #LocalNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #NawabganjNews #UPCrimeNews #PrayagrajNews #PrayagrajPolice #CCTVFootage #SurveillanceTeam #PrayagrajLatestNews #ChildSafety #DeadBodyFound #TragicIncident #ChildDeath #MissingGirl #Lalgopalganj #FourYearOldGirl #DiwaliNight #DiwaliNews #ChildMissingCase #PondIncident #CrimeBranch #ASP Soraon


Comments