नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कानपुर के मॉल में दूसरी मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, दोस्त के साथ घूमने आया था; अस्पताल में तोड़ा दम
शहर के काकादेव थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक मॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अचानक मॉल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी
कानपुर। शहर के काकादेव थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक मॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अचानक मॉल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मॉल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान चमनगंज के नाला रोड निवासी इम्तियाज रियाज उर्फ सिकंदर (35) के रूप में हुई है। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ सर्वोदय नगर स्थित रेव मोती मॉल पहुंचा था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ देर बाद उसने अपनी महिला मित्र को भी मॉल में बुलाया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि शादी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान युवक ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह की पुलिस जांच कर रही है।
प्रत्यक्ष घटनाक्रम के संबंध में सामने आई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, युवक के साथ आए दोस्तों ने पहले परिजनों को सूचना दी और फिर उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के बाद मॉल में मौजूद लोगों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर ज्योतिश्री के अनुसार, 11 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे काकादेव पुलिस को मॉल में एक व्यक्ति के दूसरी मंजिल से गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस अब मृतक के दोस्तों, परिजनों और घटना से जुड़ी महिला के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
#UPPolice #BreakingNews #PoliceInvestigation #CrimeNews #Postmortem #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #KanpurPolice #PoliceAction #UPLatestNews #KanpurLatestNews #YouthDeath #KanpurNewsUpdate #KanpurCrimeNews \#KanpurNews #Kakadeo #RaveMotiMall #SarvodayaNagar #KanpurMallIncident #MallAccident #ImtiyazRiyaz #Sikandar #ACPJyotishree #ChamanGanj #KanpurIncident


Comments