निवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड घाटमपुर में लगेगी चौथी यूनिट, प्रस्ताव पास

निवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड की ओर से सरकार को कार्य योजना बना कर भेजीं गई है,, स्वीकृति मिलने के बाद यहां आपात चौथी यूनिट का निर्माण कार्य शुरू होगा,,

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
 
कानपुर ग्रामीण।
 
कानपुर नगर जनपद की तहसील घाटमपुर क्षेत्र में स्थित निवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड में बुधवार देर शाम पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने यहां पर संचालित तीनो यूनिटों का निरीक्षण किया,पावर प्लांट के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की,इस दौरान पावर प्लांट के सीईओ ने मंत्री राकेश सचान को बताया कि बोडॅ बैठक में चौथी यूनिट का प्रस्ताव पास हुआ है, उनके पास जमीन के साथ चौथी यूनिट लगाने की क्षमता है,,
 
निवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड की ओर से सरकार को कार्य योजना बना कर भेजीं गई है,, स्वीकृति मिलने के बाद यहां आपात चौथी यूनिट का निर्माण कार्य शुरू होगा,, आपको बताते चलें कि घाटमपुर के यमुना तटवर्ती क्षेत्र स्थित निवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड में बुधवार देर शाम पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने यहां यहां पर संचालित 660*3=1980 मेगावाट की तीनो यूनिटों का निरीक्षण किया,,इस दौरान परियोजना की वर्तमान स्थिति विद्युत उत्पादन संयंत्र की संचालन व्यवस्था तथा विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया, निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई,,
 
बैठक में अधिकारियों ने परियोजना की प्रगति, तकनीकी व्यवस्थाओ, विद्युत उत्पादन की स्थिति तथा संयंत्र के संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण पैहलुओ पर विस्तृत चर्चा कर जानकारी दी, बैठक के दौरान परियोजना की उपलब्धियों, वर्तमान चुनौतियों एवं आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई,, बैठक में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने निवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड के अधिकारियों से कहा कि जिन किसानों की जमीन परियोजना के निर्माण में अधिग्रहित की गई है
 
,उनके परिवारों के योग्य सदस्यों को शैक्षिक योग्यता और पात्रता के अनुसार रोजगार दिया जाए, इससे प्रभावित परिवारों को परियोजना से आर्थिक लाभ मिल सकेगा, घाटमपुर पावर प्लांट में 660 मेगावाट क्षमता की चौथी यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव निवेली बोडॅ बैठक में में पास हो चुका है, शासन से स्वीकृति मिलने के बाद यहां पर चौथी यूनिट का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा,, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने बताया कि चौथी यूनिट लगने से घाटमपुर ताप विद्युत परियोजना की उत्पादन क्षमता में इजाफा होगा,, इससे घाटमपुर क्षेत्र को एक पहचान मिलेगी, कैबिनेट मंत्री ने पावर प्लांट के अधिकारियों से परियोजना के संचालन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और दक्षता बनाएं रखने के साथ निर्धारित, लक्ष्यों को समय से पूरा करने पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ स्थानीय लोगों एवं प्रभावित परिवारों को भी ध्यान में रखते हुए काम किया जाए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें