मां लक्ष्मी पूजा धूमधाम से संपन्न, शांतिपूर्ण माहौल में हुआ प्रतिमा विसर्जन

त्रिवेणीगंज नगर परिषद कॉलोनी चौक के समीप 25-30 वर्षों से हो रहा आयोजन, इस बार भव्य मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

त्रिवेणीगंज। नगर परिषद क्षेत्र के कॉलोनी चौक के समीप मां लक्ष्मी पूजा का आयोजन इस वर्ष बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। पूजा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी। पूरे क्षेत्र में उत्सवी और भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी चौक के समीप पिछले 25 से 30 वर्षों से लगातार मां लक्ष्मी पूजा एवं मेले का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि, इस वर्ष आयोजन को पहले की अपेक्षा और अधिक भव्य रूप दिया गया था। आकर्षक पूजा पंडाल, साज-सज्जा और मेले की रौनक लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। पूजा के समापन के बाद मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन भी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया।

सार्वजनिक मां लक्ष्मी पूजा समिति के अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल एवं उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में पूरे आयोजन को सफल बनाया गया। मौके पर डॉ. शिवचंद्र कुमार यादव, डॉ. विवेक कुमार, भूपेंद्र यादव, गोपेश कुमार, रवि रोशन, रामकुमार, संजय कुमार, विनय कुमार विभूति, पवन कुमार, संजीव कुमार चौधरी, मोहम्मद शोएब, शिवकुमार यादव, रंजन कुमार, हेमंत कुमार चौधरी, पवन मंडल, सुनील कुमार यादव, शंकर, सिकंदर, निक्कू, रविंदर, रूपेश एवं मोहम्मद सलाम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से पूजा, मेला एवं प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें