ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों के नहीं होते दर्शन, मास्टररोल भरवाने तक सीमित है जिम्मेदारी!

पटपरा में 15 वर्षों से पति-पत्नी की तैनाती, ग्रामीणों का आरोप—घर बैठे कागजों पर चल रही हाजिरी

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।


मीरजापुर। हलिया विकासखंड की ग्राम पंचायत पटपरा और सुबाव कला में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांवों में तैनात सफाई कर्मियों के नियमित दर्शन तक नहीं होते, जबकि गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है।

 

रामभक्तों पर गोली चलवाने और संतों का अपमान करने वाले माफी मांगकर अयोध्या आएं : योगी Read More रामभक्तों पर गोली चलवाने और संतों का अपमान करने वाले माफी मांगकर अयोध्या आएं : योगी


ग्रामीणों के मुताबिक, पटपरा ग्राम पंचायत में लगभग 15 वर्षों से पति-पत्नी दोनों सफाई कर्मी के पद पर नियुक्त हैं, लेकिन आरोप है कि दोनों की नियमित उपस्थिति गांव में दिखाई नहीं देती। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कार्य धरातल पर नजर नहीं आता, जबकि कागजों में हाजिरी दर्ज होती रहती है। आरोप यह भी है कि घर बैठे ही हाजिरी का खेल चल रहा है और सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी मास्टररोल भरवाने तक सीमित होकर रह गई है।

भैंस से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल। Read More भैंस से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल।

 


हैरानी की बात यह है कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान भी सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने के बावजूद ग्रामीणों को गांवों में सफाई कर्मियों के दर्शन नहीं हुए। ऐसे में सवाल उठता है कि जब संचारी रोगों से बचाव के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा था, तब संबंधित कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कहां कर रहे थे?

मुंडेरा के पास पास्ट-ग्रीन अपार्टमेंट में लगी भीषण आग Read More मुंडेरा के पास पास्ट-ग्रीन अपार्टमेंट में लगी भीषण आग

 


वहीं, सुबाव कला ग्राम पंचायत में भी सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वहां सफाई कर्मी की तैनाती केवल तीन घरों के लिए बताई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है।

 


ग्रामीणों ने हलिया विकासखंड के जिम्मेदार अधिकारियों से दोनों ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों की उपस्थिति, मास्टररोल और संचारी रोग अभियान के दौरान लगाई गई ड्यूटी की जांच कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि विभागीय अधिकारी मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराते हैं या फिर गांवों की सफाई व्यवस्था कागजों तक ही सीमित रहती है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें