इलाज कराने पहुंची युवती ने चिकित्सक पर लगाया अश्लील हरकत और शोषण के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज

खजनी के एसपीडी क्लिनिक का मामला, चिकित्सक सत्य प्रकाश सिंह ने आरोपों को बताया साजिश; मकान मालकिन ने भी किया चिकित्सक का बचाव, पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कर रही जांच

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

IMG_20261111_185323रिपोर्टर/ रामअशीष तिवारी (ख़जनी तहसील

ख़जनी / गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस गली स्थित एसपीडी क्लिनिक में एक युवती के साथ कथित अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पेट दर्द की शिकायत लेकर इलाज कराने पहुंची युवती ने क्लिनिक संचालक चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती की तहरीर पर खजनी पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, चिकित्सक ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे सुनियोजित साजिश करार दिया है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है।

युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि पेट में दर्द होने पर वह इलाज कराने चिकित्सक के पास पहुंची थी। इसी दौरान चिकित्सक ने उसके साथ अश्लील हरकत की और शोषण करने का प्रयास किया। युवती ने घटना की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

दूसरी ओर, एसपीडी क्लिनिक संचालित करने वाले चिकित्सक सत्य प्रकाश सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि युवती पिछले करीब दो महीने से उनके क्लिनिक में काम कर रही है। जिस परिसर में क्लिनिक संचालित होता है, उसी मकान में मकान मालिक का परिवार भी रहता है। क्लिनिक के बाहर पोस्ट ऑफिस गली में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। चिकित्सक का दावा है कि उन्हें जानबूझकर एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है और लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

पटाखा फैक्ट्रियों और दुकानों का थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश Read More पटाखा फैक्ट्रियों और दुकानों का थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश

मकान मालकिन ने भी बताया साजिश

धनतेरस धन का नहीं, आरोग्य का पर्व है : राम अनुज धर द्विवेदी Read More धनतेरस धन का नहीं, आरोग्य का पर्व है : राम अनुज धर द्विवेदी

मकान मालकिन सोनी जायसवाल ने भी चिकित्सक का पक्ष लेते हुए आरोपों को सुनियोजित साजिश बताया है। उनका कहना है कि युवती को क्लिनिक में काम करते करीब दो महीने हुए हैं। इसके बाद अचानक इस तरह के गंभीर आरोप सामने आना संदेह पैदा करता है। आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने भी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। एक स्थानीय महिला का कहना है कि वह क्लिनिक के बगल में ही रहती हैं, लेकिन उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं Read More जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

हालांकि, चिकित्सक और मकान मालकिन की सफाई अथवा स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया से आरोपों की सच्चाई तय नहीं होती। दोनों पक्षों के दावों और शिकायत की वास्तविकता का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

इस संबंध में खजनी थाना प्रभारी निरीक्षक जयंत सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार