नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सड़क निर्माण के दौरान पीडब्ल्यूडी ने ध्वस्त कराई ग्राम पंचायत की नाली, प्रधान प्रतिनिधि ने जताई नाराजगी
मीरजापुर।
मीरजापुर। हलिया विकासखंड के ग्राम पंचायत गोकुल गड़बड़ा धाम में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। सड़क निर्माण के दौरान सड़क किनारे ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व में बनवाई गई नाली को पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों द्वारा ध्वस्त कर दिए जाने का मामला सामने आया है। इससे ग्राम पंचायत के विकास कार्यों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रजनीश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से ग्रामीणों की सुविधा और जल निकासी की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से सड़क किनारे नाली का निर्माण कराया गया था। लेकिन सड़क निर्माण कार्य के दौरान पीडब्ल्यूडी के
Read More महेशपुर प्राथमिक विद्यालय के पीछे लकड़ियों का बड़े पैमाने पर किया गया अवैध भंडारण, वनविभाग मौन
कर्मचारियों द्वारा उक्त नाली को ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के बजट से बनाई गई नाली को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के तोड़ दिया जाना उचित नहीं है।
नाली ध्वस्त होने से जल निकासी की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। बरसात के दिनों में ग्रामीणों को
परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर नाली को पुनः बनवाने अथवा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग के अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।


Comments