मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में आरोपी पर निरोधात्मक कार्रवाई

शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ था मुकदमा, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में किया पेश 

Abhinav Shukla Picture
Published On

नगराम, लखनऊ।  नगराम थाना क्षेत्र के हरदोइया गांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, हरदोइया निवासी पियारा पत्नी शिवपरसन ने गांव के ही पलटू पुत्र स्वर्गीय भाईलाल के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र देकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
 
पीड़िता की शिकायत पर नगराम पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक ऋषभ पाण्डेय ने गुरुवार को आरोपी पलटू के खिलाफ बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें