पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम, मुख्यमंत्री योगी ने माला पहनाकर किया स्वागत

संतों के साथ मुख्यमंत्री ने खींचा रामरथ, पुष्पवर्षा और भजनों से राममय हुआ सरयू तट

हर्षिता यादव  Picture
Published On

अयोध्या। सरयू तट पर दीपोत्सव-2026 के दौरान उस समय अद्भुत दृश्य साकार हुआ, जब पुष्पक विमान के प्रतीक रूप में हेलीकॉप्टर से प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप उतरे। उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथ जोड़कर खड़े रहे। प्रभु श्रीराम के आगमन के साथ ही पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम को माला पहनाकर और तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं के हाथों में फूल, आंखों में आस्था और होठों पर रामनाम था। सरयू तट का यह दृश्य मानो त्रेतायुग की स्मृतियों को जीवंत कर रहा था।

संतों के साथ मुख्यमंत्री ने खींचा रामरथ, आकाश से हुई पुष्पवर्षा

प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों के रामरथ पर विराजमान होते ही श्रद्धालुओं में उत्साह उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संतों के साथ आगे बढ़े और स्वयं रामरथ खींचा। रथ के आगे बढ़ते ही आकाश से पुष्पवर्षा की गई। फूलों से सजे रथ पर बरसते पुष्पों ने पूरे वातावरण को और भव्य बना दिया। भजनों की मधुर धुन, शंखनाद और जय श्रीराम के नारों से परिसर गुंजायमान रहा। मुख्यमंत्री और संतों का रथ खींचना आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा।

भजनों और जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ परिसर

दिव्य दीपावली मेले में दिखा दिव्यांगजनों का हुनर, स्वावलंबन को मिला मंच Read More दिव्य दीपावली मेले में दिखा दिव्यांगजनों का हुनर, स्वावलंबन को मिला मंच

रामरथ के आगे बढ़ने के साथ ही रामकथा पार्क और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। भजनों की स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालुओं के सामूहिक जय श्रीराम उद्घोष दूर तक गूंजते रहे। आकाश से बरसते फूल और प्रभु के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की आस्था ने दीपोत्सव की भव्यता को और बढ़ा दिया। पूरा परिसर रामभक्ति और आध्यात्मिक उल्लास में डूबा नजर आया।

रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या Read More रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या

रामकथा पार्क में विराजे प्रभु, मुख्यमंत्री ने किया संतों का अभिनंदन

योगी सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ाया, अब मिलेगा 63 फीसदी डीए Read More योगी सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ाया, अब मिलेगा 63 फीसदी डीए

रामरथ यात्रा के बाद प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप रामकथा पार्क पहुंचे और सुसज्जित मंच पर विराजमान हुए। उनके मंचासीन होते ही श्रद्धालुओं की निगाहें दर्शन के लिए टिक गईं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां मौजूद संतों का स्वागत और अभिनंदन किया। संतों की उपस्थिति और रामभक्ति में डूबे श्रद्धालुओं के उत्साह से पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा।

रामायण के प्रसंगों पर बनी चित्रकारी का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन विभाग की ओर से लगाई गई फोटो गैलरी का अवलोकन किया। इसमें चित्रकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों को अपनी कला के माध्यम से उकेरा था। चित्रों में प्रभु श्रीराम के जीवन, मर्यादा, त्याग और आदर्शों को दर्शाया गया। मुख्यमंत्री ने रामायण की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करने के प्रयास को देखा।

दीपोत्सव से वैश्विक पहचान बना रही रामनगरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को भी नई पहचान दे रहा है। आयोजन में उमड़ती श्रद्धालुओं की भागीदारी और भव्य प्रस्तुतियां रामनगरी की परंपराओं को देश-दुनिया तक पहुंचा रही हैं। दीपों की रोशनी, रामनाम की गूंज और श्रद्धालुओं की आस्था के बीच अयोध्या में दीपोत्सव का यह आयोजन सनातन परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनकर सामने आया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें