नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
चोरों ने उड़ाए ढाई लाख के जेवरात एंव अन्य समान
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
प्रयागराज। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के पावर प्लांट पुलिस चौकी अंतर्गत खान सेमरा मिश्रपुरवा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर से दो बड़े बक्से समेत सोने-चांदी के जेवरात, पीतल के बर्तन, साइकिल और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मिश्रपुरवा निवासी बाबूलाल पुत्र राम सुमेर पाल ने पावर प्लांट चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत देकर बताया कि बुधवार सुबह जब वह सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर में रखे दो बड़े बक्से गायब मिले। पत्नी फूला देवी ने बताया कि बक्सों में वर्षों की मेहनत से जुटाए गए सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान रखे थे।
इनमें छागल, करधनी, लॉकेट, झुमका सहित अन्य आभूषण और पीतल के बर्तन शामिल थे। इसके अलावा घर से साइकिल और मोबाइल फोन भी चोरी हो गया।परिजनों के मुताबिक, रात में बेटे के जागने पर चोरी की जानकारी हुई। आशंका जताई जा रही है कि चोर दोनों बक्सों को उठाकर घर से करीब एक किलोमीटर दूर पहाड़ की ओर ले गए और वहां उनमें रखा कीमती सामान निकालकर बक्से छोड़कर फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तलाश के दौरान चरिहारी पहाड़ पर दो खाली बक्से बरामद हुए। पीड़िता फूला देवी ने बताया कि करीब 20 वर्षों की मेहनत और एक-एक पैसा जोड़कर उन्होंने गृहस्थी का सामान और जेवरात जुटाए थे। चोर उनकी जिंदगी भर की कमाई समेट ले गए।
#HindiNews #PoliceInvestigation #CrimeNews #SwatantraPrabhat #पुलिसजांच #PrayagrajNews #CCTVInvestigation #प्रयागराज #PrayagrajCrime #CrimeUpdate #चोरीकीवारदात #UPCrime #JewelleryTheft #शंकरगढ़ #घरमेंचोरी #चोरोंकाआतंक #उत्तरप्रदेशक्राइम #ShankargarhNews #जेवरातचोरी #ढाईलाखकीचोरी #मिश्रपुरवा #खानसेमरा #पावरप्लांटचौकी #सोनेचांदीकेजेवर #ग्रामीणक्षेत्र


Comments