धर्म परिवर्तन का दबाव, विरोध करने पर गर्दन पर चाकू से हमला! पांच साल पुराने रिश्ते का खौफनाक अंत, आरोपी कलीम गिरफ्तार
कानपुर। धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने के सनसनीखेज मामले में रेलबाजार पुलिस ने वांछित आरोपी कलीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सीओडी पुल के पास से उस समय दबोचा, जब वह नोएडा जाने की फिराक में था। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
पुलिस के अनुसार, राधा बिहार, रावतपुर निवासी युवती ने 10 नवंबर 2026 को थाना रेलबाजार में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि करीब पांच वर्ष पहले उसकी शादी कलीम पुत्र सलीम निवासी सुजातगंज, रेलबाजार से मंदिर में हुई थी। शादी के बाद आरोपी उसे अपने साथ नोएडा ले गया, जहां कुछ समय साथ रहने के बाद उसके साथ मारपीट करने लगा और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा।
पीड़िता का आरोप है कि सितंबर 2026 में बच्चे के जन्म के बाद आरोपी उसे बच्चे का पालन-पोषण करने और अपने माता-पिता के साथ कानपुर में रहने का भरोसा देकर वापस ले आया। लेकिन यहां आने के बाद उसे जानकारी हुई कि आरोपी किसी दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी और उसके परिजनों ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया।
आरोप है कि पीड़िता के इनकार करने पर कलीम ने कथित रूप से जान से मारने की नीयत से कैंची से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर थाना रेलबाजार में मुकदमा अपराध संख्या 169/2026 दर्ज किया गया। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 191(2), 115(2) बीएनएस तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना रेलबाजार प्रभारी निरीक्षक अमान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। आखिरकार 12 नवंबर को पुलिस टीम ने वांछित आरोपी मोहम्मद कलीम पुत्र मोहम्मद सलीम, निवासी 119 बी-15, नई बस्ती, सुजातगंज, थाना रेलबाजार को सीओडी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नोएडा जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। धर्म परिवर्तन के दबाव और महिला पर जानलेवा हमले के इस मामले ने शहर में सनसनी फैला दी है।
Crime news up kanpur news उत्तर प्रदेश पुलिस kanpur latest news kanpur crime news Kanpur Police Action कानपुर पुलिस महिला उत्पीड़न मामला रेलबाजार थाना #SwatantraPrabhat आरोपी की गिरफ्तारी Religious Conversion Case #KanpurNews धर्म परिवर्तन का दबाव कलीम गिरफ्तार मोहम्मद कलीम महिला पर जानलेवा हमला कैंची से हमला जबरन धर्म परिवर्तन उत्तर प्रदेश धर्मांतरण कानून UP Anti Conversion Law Conversion Pressure Case COD पुल नोएडा जाने की तैयारी BNS 109(1)


Comments