सीएम योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलि

भोपाल में त्रयोदशी संस्कार एवं शांति भोज में हुए शामिल, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

हर्षिता यादव  Picture
Published On

भोपाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां काशी बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। काशी बाई का 30 अक्टूबर को निधन हो गया था।

सीएम योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवंगत काशी बाई के त्रयोदशी संस्कार एवं शांति भोज में शामिल हुए। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने भी काशी बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिवाली पर जगमगाएंगे गांव, 57,694 ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता अभियान Read More दिवाली पर जगमगाएंगे गांव, 57,694 ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता अभियान

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें