1.2 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की ई-स्कूटी बरामद
पीजीआई पुलिस ने बरौली पुल के नीचे से पकड़ा आरोपी, मोहनलालगंज का रहने वाला है युवक ।
पीजीआई। लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.2 किलोग्राम गांजा और बिना नंबर प्लेट की हरे रंग की ई-स्कूटी बरामद की है। आरोपी की पहचान अमित यादव (20) पुत्र सूर्यबली यादव निवासी ग्राम डाडा सिकंदरपुर , थाना मोहनलालगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को वृंदावन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित बंसल पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बरौली पुल के नीचे एक युवक बिना नंबर प्लेट की ई-स्कूटी लेकर खड़ा है और उसके पास गांजा मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब और ई-स्कूटी की डिग्गी में रखी काली पॉलीथिन से कुल 1.2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी राहगीरों को गांजा बेचता था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
lucknow news uttar pradesh police Crime news up मोहनलालगंज lucknow crime news drug mafia up crime news Ndps Act drug trafficking Police Action लखनऊ पुलिस गांजा तस्करी #UPPolice #SwatantraPrabhat Drug Smuggling Ganja Smuggling पीजीआई थाना PGI Police Narcotics Seizure #LucknowNews अमित यादव गिरफ्तार 1.2 KG Ganja वृंदावन चौकी बरौली पुल ई-स्कूटी से गांजा बरामद


Comments