प्रबुद्ध समाज राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त आधार: केशव मौर्य

प्रयागराज में प्रबुद्ध महाकुंभ में बोले उप मुख्यमंत्री- 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा देश

हर्षिता यादव  Picture
Published On

प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रबुद्ध समाज राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त आधार है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत विद्वानों और बुद्धिजीवियों की भूमिका देश व प्रदेश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।

उप मुख्यमंत्री रविवार को प्रयागराज के परेड ग्राउंड में आयोजित प्रबुद्ध महाकुंभ एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य के श्रीचरणों में नमन किया। मौर्य ने कहा कि राजनीति में आने से पहले विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री के रूप में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ने का अवसर मिला। इस दौरान उन्हें शंकराचार्य का संरक्षण, मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के आयोजकों, परशुराम सेना के पदाधिकारियों, संरक्षकों और उपस्थित विद्वानों का अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज को सही दिशा देने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी अहम योगदान देता है। ऐसे लोगों के विचार और प्रयास देश की प्रगति को गति प्रदान करते हैं।

राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 की समाप्ति को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद 2019 और 2024 में भी जनता ने अपना विश्वास जताया। भारत का लोकतंत्र संविधान और जनता की इच्छा के अनुसार संचालित होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इस संकल्प को पूरा करने में विपक्ष को भी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

लखनऊ में प्रदेश के पहले अत्याधुनिक डॉग एबीसी सेंटर का लोकार्पण Read More लखनऊ में प्रदेश के पहले अत्याधुनिक डॉग एबीसी सेंटर का लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति देश की ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आर्थिक, सामरिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र के साथ देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है।

स्वयं सहायता समूहों से बदली ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक तस्वीर Read More स्वयं सहायता समूहों से बदली ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक तस्वीर

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष 2019 में भी प्रदेश की जनता ने व्यापक समर्थन दिया। जनता के आशीर्वाद से केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकास और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य अवश्य हासिल करेगा।

सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लें संकल्प: केशव मौर्य Read More सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लें संकल्प: केशव मौर्य

दाल-भात परिवार के आठवें वार्षिकोत्सव में भी हुए शामिल

प्रयागराज दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री लेटे हुए हनुमान मंदिर के समीप आयोजित ‘भइया जी का दाल-भात परिवार’ के साधना सेवा के आठवें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना मानवता की सच्ची सेवा है। समाज के सभी वर्गों को ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य श्री वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज, संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, राजेश शुक्ल सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें