जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, 676 इंसास राइफल खरीदेगी योगी सरकार

करीब 14 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी, 58,795 कारतूस भी खरीदेगा कारागार विभाग

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ, 2 नवंबर। प्रदेश की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए योगी सरकार आधुनिक हथियारों और संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने जा रही है। इसके तहत कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग 676 इंसास राइफल और 58,795 कारतूस खरीदेगा। इस पूरी प्रक्रिया पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। विभाग ने खरीद की अनुमति के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।

इस पहल का उद्देश्य जेलों में तैनात वार्डर, अधिकारियों और अन्य सुरक्षा कर्मियों को आधुनिक हथियारों से लैस करने के साथ उनके प्रशिक्षण और कार्यक्षमता को बेहतर बनाना है। सरकार का मानना है कि बेहतर संसाधनों और नियमित प्रशिक्षण से कारागारों की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

साढ़े 13 करोड़ रुपये में खरीदी जाएंगी 676 राइफल

डीजी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक संसाधनों से मजबूत किया जा रहा है। पुलिस व्यवस्था के आधुनिकीकरण के साथ कारागारों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में 676 इंसास राइफल और बड़ी संख्या में कारतूस खरीदने की योजना बनाई गई है।

विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक, 5.56 एमएम की इंसास राइफलों की खरीद उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के माध्यम से की जाएगी। 676 राइफलों पर करीब 13.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि 58,795 कारतूस की खरीद के लिए लगभग 30 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है। इस तरह पूरी खरीद पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

संतों की वाणी समाज में समरसता का संदेश देती है, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत : ओम बिरला Read More संतों की वाणी समाज में समरसता का संदेश देती है, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत : ओम बिरला

प्रशिक्षण में भी इस्तेमाल होंगे कारतूस

पीसी मीना के मुताबिक, इस योजना में हथियारों की खरीद के साथ सुरक्षा कर्मियों की व्यावहारिक दक्षता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। खरीदे जाने वाले कारतूस का इस्तेमाल जेल वार्डर समेत कारागार अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण में किया जाएगा। इसके माध्यम से उन्हें हथियारों के सुरक्षित संचालन, निर्धारित प्रक्रियाओं और आपात परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया का अभ्यास कराया जा सकेगा।

स्पाइसजेट की अव्यवस्था से 100 से अधिक यात्री हलकान, पहले तीन घंटे विमान में बैठाया, फिर कर दी फ्लाइट कैंसिल Read More स्पाइसजेट की अव्यवस्था से 100 से अधिक यात्री हलकान, पहले तीन घंटे विमान में बैठाया, फिर कर दी फ्लाइट कैंसिल

सरकार की मंशा है कि जेलों में तैनात सुरक्षा बलों को आधुनिक हथियार उपलब्ध कराने के साथ उनके संचालन का पर्याप्त प्रशिक्षण भी दिया जाए। इससे कारागारों में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने की क्षमता बेहतर होगी।

2017 से पहले उपेक्षा और अव्यवस्था का दंश झेल रही थी अयोध्या: योगी Read More 2017 से पहले उपेक्षा और अव्यवस्था का दंश झेल रही थी अयोध्या: योगी

दो वर्षों में खरीदी जा चुकी हैं 254 इंसास राइफल

कारागारों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए विभाग पिछले दो वर्षों में भी हथियारों की खरीद कर चुका है। इस अवधि में 254 इंसास राइफल और 44,875 कारतूस खरीदे गए हैं। अब 676 नई राइफल और अतिरिक्त कारतूस की प्रस्तावित खरीद से जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की तैयारी है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें