राष्ट्रीय एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : योगी

सरदार पटेल की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, 'एक्स' पर पोस्ट कर रन फॉर यूनिटी में भाग लेने का किया आह्वान

Abhinav Shukla Picture
Published On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का पवित्र कर्तव्य है। सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना और एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि सरदार पटेल ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया। उनकी सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर प्रत्येक नागरिक को देश की एकता बनाए रखने में योगदान देना चाहिए।

योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में तुष्टीकरण, जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति ने सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सुशासन और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र के जरिए सामाजिक समरसता को मजबूत करने का प्रयास किया है।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित 'रन फॉर यूनिटी' में लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि एकता दौड़ का प्रत्येक कदम राष्ट्र की अखंडता के प्रति समर्पण और 'राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' के संकल्प का प्रतीक बनना चाहिए।

रात 10 बजे के बाद रक्त की बूंदों से होगी फाइलेरिया के परजीवी की तलाश, सारण के 20 प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे Read More रात 10 बजे के बाद रक्त की बूंदों से होगी फाइलेरिया के परजीवी की तलाश, सारण के 20 प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार