खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी 03 विधिक नमूने संकलित

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
ब्यूरो प्रयागराज ।
 
 
 
मंडलायुक्त,प्रयागराज एवं आयुक्त महोदय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशों तथा जिलाधिकारी , प्रयागराज के आदेश के अनुपालन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा नैनी एवं झूंसी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।
 
निरीक्षण के दौरान नैनी के पूरा फतेह मोहम्मद स्थित स्वामी स्वीट हाउस से बेसन के लड्डू तथा झूंसी क्षेत्र से छोला एवं भटूरा के विधिक नमूने संग्रहित किए गए।
 
सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। साथ ही संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों एवं स्वच्छता नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें