दसवें दीपोत्सव में जीवंत होगी रामनगरी के 500 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा

रामकथा पार्क में अभिनय के जरिए दिखेगा श्रीराम मंदिर आंदोलन के पुरोधाओं का योगदान; मंदिर निर्माण से अयोध्या के कायाकल्प तक की गाथा होगी प्रदर्शित

हर्षिता यादव  Picture
Published On

अयोध्या। दसवें दीपोत्सव-2026 में रामनगरी के करीब 500 वर्षों के इतिहास, श्रीराम मंदिर आंदोलन और अयोध्या के बदलते स्वरूप की झलक एक विशेष प्रदर्शनी में देखने को मिलेगी। संस्कृति विभाग की ओर से रामकथा पार्क में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में वर्ष 1500 ईस्वी से वर्तमान समय तक के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को क्रमबद्ध तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

प्रदर्शनी में अयोध्या के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ श्रीराम मंदिर आंदोलन के प्रमुख पड़ावों को दर्शाया जाएगा। आंदोलन से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्वों के योगदान को अभिनय आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर निर्माण की यात्रा, भव्य मंदिर के वर्तमान स्वरूप और परिसर के विकास की कहानी भी दिखाई जाएगी।

इतिहास के प्रमुख घटनाक्रमों पर रहेगा जोर

रामकथा पार्क में सजने वाली प्रदर्शनी में वर्ष 1500 से लेकर आधुनिक अयोध्या तक की ऐतिहासिक यात्रा को स्थान दिया जाएगा। रामनगरी से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों और मंदिर आंदोलन के विभिन्न चरणों को दृश्य एवं अभिनय प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा जाएगा। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अयोध्या के इतिहास तथा उससे जुड़े व्यक्तित्वों और घटनाओं को समझने का अवसर मिलेगा।

सरदार पटेल को श्रद्धांजलि के साथ भारतीय मुद्राशास्त्र पर तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन Read More सरदार पटेल को श्रद्धांजलि के साथ भारतीय मुद्राशास्त्र पर तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन

मंदिर निर्माण से विकास की नई तस्वीर तक

सीएमओ के सख्त आदेश के बावजूद हलिया व ड्रमड़गंज में झोलाछाप डॉक्टरों की मनमानी जारी! Read More सीएमओ के सख्त आदेश के बावजूद हलिया व ड्रमड़गंज में झोलाछाप डॉक्टरों की मनमानी जारी!

प्रदर्शनी में श्रीराम मंदिर निर्माण और मंदिर परिसर के विस्तार के साथ अयोध्या में हुए आधारभूत ढांचे के विकास को भी प्रमुखता दी जाएगी। सड़कों, आवागमन, पर्यटन और जनसुविधाओं में आए बदलावों की झलक के जरिए रामनगरी के बदलते स्वरूप को प्रदर्शित किया जाएगा। इस तरह दर्शक एक ही स्थान पर अयोध्या की ऐतिहासिक विरासत और वर्तमान विकास यात्रा से परिचित हो सकेंगे।

शीतलेश्वर  पाठक बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी Read More शीतलेश्वर  पाठक बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी

नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने का प्रयास

दीपोत्सव के सांस्कृतिक आयोजनों का हिस्सा बनने वाली यह प्रदर्शनी देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और युवाओं के लिए विशेष आकर्षण होगी। अभिनय आधारित प्रस्तुतियों के जरिए इतिहास को रोचक ढंग से सामने रखने की तैयारी है, ताकि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत और रामनगरी के ऐतिहासिक महत्व से जुड़ सके।

अयोध्या अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के सलाहकार एवं विशेष कार्याधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि दसवें दीपोत्सव में अयोध्या की ऐतिहासिक यात्रा को व्यापक रूप में प्रस्तुत करने की योजना है। रामकथा पार्क में लगने वाली प्रदर्शनी में 1500 ईस्वी से वर्तमान समय तक के महत्वपूर्ण घटनाक्रम शामिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्रीराम मंदिर आंदोलन के प्रमुख पुरोधाओं के योगदान को अभिनय के माध्यम से दिखाया जाएगा। मंदिर निर्माण, परिसर के विकास और अयोध्या के बदलते स्वरूप की पूरी गाथा एक ही स्थान पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार