सरयू तट पर 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती, बनेगा नया कीर्तिमान

दीपोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में होगा आयोजन, 700 से अधिक बटुक कर रहे पूर्वाभ्यास; विभिन्न समुदायों की महिलाएं भी निभाएंगी भागीदारी

हर्षिता यादव  Picture
Published On

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव-2026 के अवसर पर सरयू तट पर सामूहिक महाआरती के जरिए नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी है। सात नवंबर को होने वाले इस आयोजन में 2100 से अधिक लोग एक साथ आरती करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होने वाली महाआरती को भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। संस्कृत विद्यालयों के बटुक सरयू घाट पर नियमित रूप से आरती का अभ्यास कर रहे हैं। आयोजन के दौरान सभी प्रतिभागी एक जैसी वेशभूषा में निर्धारित क्रम और लय के साथ आरती करेंगे।

विभिन्न समुदायों की महिलाएं भी बनेंगी सहभागी

अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि सामूहिक सरयू आरती में विभिन्न समुदायों की महिलाओं को भी शामिल किया जा रहा है। इसमें दलित और निषाद समाज की महिलाओं के साथ समाजसेवी महिलाओं, संस्कृतिकर्मियों और संस्कृत विद्यालयों के बटुकों की सहभागिता रहेगी। इसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को अयोध्या की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना तथा उनके संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

महापौर ने कहा कि जब बड़ी संख्या में महिलाएं एक जैसी वेशभूषा में समन्वित ढंग से मां सरयू की आरती करती हैं तो घाट का दृश्य अत्यंत आकर्षक हो उठता है। सरयू नदी अयोध्या की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है। भगवान श्रीराम की नगरी से इसका गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव है।

क्रय केन्द्र सदर प्रथम ए पर जिलाधिकारी द्वारा किया गया धान खरीद का शुभारम्भ Read More क्रय केन्द्र सदर प्रथम ए पर जिलाधिकारी द्वारा किया गया धान खरीद का शुभारम्भ

700 से अधिक बटुक कर रहे आरती का अभ्यास

फार्मासिस्टों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना, मांगें नहीं मानी तो 20 नवंबर को लखनऊ में धरना और हड़ताल की चेतावनी Read More फार्मासिस्टों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना, मांगें नहीं मानी तो 20 नवंबर को लखनऊ में धरना और हड़ताल की चेतावनी

श्री निःशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय के गुरु राजेश शुक्ला ने बताया कि सामूहिक आरती में विभिन्न संस्कृत विद्यालयों के 700 से अधिक बटुक हिस्सा लेंगे। सभी को नियमित अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि आरती के दौरान मंत्रोच्चार और अनुष्ठान निर्धारित क्रम में संपन्न हो सके।

तिगरी गंगा मेले में 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान दिखाएंगे हुनर Read More तिगरी गंगा मेले में 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान दिखाएंगे हुनर

बटुक प्रवीण मिश्रा ने कहा कि योगी सरकार के प्रयासों से अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिल रही है। दीपोत्सव को हर वर्ष और भव्य बनाने के साथ ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सामूहिक सरयू आरती संस्कृति और विरासत को समझने तथा उसे आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें