योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद', आगरा में उमड़ा युवाओं का हुजूम

हजारों युवाओं ने लिया हिस्सा, विकास और राष्ट्र निर्माण पर हुआ संवाद; ‘बम लहरी’ की धुन पर झूमे युवा

हर्षिता यादव  Picture
Published On

आगरा। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और युवा ऊर्जा को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आयोजित ‘उत्तर प्रदेश युवा महोत्सव- सनातन शंखनाद’ का दूसरा पड़ाव आगरा में संपन्न हुआ। ग्रेटर नोएडा के बाद आयोजित इस महोत्सव में हजारों युवाओं और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ युवा संवाद के जरिए प्रदेश के विकास, कानून-व्यवस्था और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा हुई।

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद', आगरा में उमड़ा युवाओं का हुजूम

उत्तर प्रदेश युवा सनातन संघ राष्ट्रीय मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आगरा के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, साध्वी प्रज्ञा, डॉ. सुरेश चव्हाणके और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जान्हवी सिंह शामिल हुए। वक्ताओं ने युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

विकास और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा

हुंडई मोटर इंडिया का मुनाफा 24% घटा, रिकॉर्ड राजस्व के बावजूद लागत का दबाव Read More हुंडई मोटर इंडिया का मुनाफा 24% घटा, रिकॉर्ड राजस्व के बावजूद लागत का दबाव

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण युवा संवाद रहा। इसमें वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था में बदलाव, सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराध के खिलाफ अपनाई गई सख्त नीतियों और बुलडोजर कार्रवाई का भी उल्लेख हुआ। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के विकास और सामाजिक बदलाव में युवाओं की भागीदारी अहम है। उन्होंने नई पीढ़ी से अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, कुलपति के नेतृत्व में अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने लगाई दौड़ Read More जयप्रकाश विश्वविद्यालय में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, कुलपति के नेतृत्व में अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने लगाई दौड़

‘बम लहरी’ पर झूमे जेन-जी युवा

जनता दर्शन में महिला को मिला भरोसा, पति के इलाज में मदद करेंगे सीएम योगी Read More जनता दर्शन में महिला को मिला भरोसा, पति के इलाज में मदद करेंगे सीएम योगी

कार्यक्रम में भजन क्लबिंग युवाओं के आकर्षण का केंद्र रही। रहस्य बैंड की प्रस्तुति के दौरान ‘बम लहरी’ की धुन पर बड़ी संख्या में युवा झूमते नजर आए। भक्ति संगीत के आधुनिक अंदाज ने आयोजन में अलग रंग भर दिया। सांस्कृतिक और नृत्य प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद', आगरा में उमड़ा युवाओं का हुजूम

आयोजन के जरिए यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि नई पीढ़ी आधुनिक संगीत और उत्सव के बीच भी अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी रह सकती है।

18 शहरों तक पहुंचेगा महोत्सव

आयोजकों के अनुसार, ‘सनातन शंखनाद’ को प्रदेश के 18 शहरों तक पहुंचाने की योजना है। इससे पहले 21 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में सात हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया था। आगरा के बाद महोत्सव के अन्य शहरों में भी आयोजन किए जाएंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपराओं और प्रदेश की विकास यात्रा से जोड़ने के साथ उन्हें संवाद और सहभागिता का साझा मंच उपलब्ध कराना है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें