दीपोत्सव की तैयारियां परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम योगी

रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक लिया व्यवस्थाओं का जायजा, सरयू आरती घाट और मंच निर्माण का किया निरीक्षण

हर्षिता यादव  Picture
Published On

अयोध्या। दीपोत्सव-2026 को भव्य, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अयोध्या पहुंचे। एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने रामकथा पार्क से लेकर राम की पैड़ी तक विभिन्न आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की प्रगति परखी। उन्होंने अधिकारियों से अब तक पूरे हुए कार्यों की जानकारी ली और शेष व्यवस्थाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

दीपोत्सव की तैयारियां परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम योगी

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क के समीप बने हेलीपैड पर उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे रामकथा पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने दीपोत्सव से जुड़े निर्माण कार्यों, आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें अब तक हुई प्रगति और शेष कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य समय से पूरे किए जाएं, ताकि आयोजन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

राम की पैड़ी और सरयू आरती घाट का निरीक्षण

आरटीआई में देरी पर तीन पूर्व एसडीएम पर 25 हजार रुपये का जुर्माना Read More आरटीआई में देरी पर तीन पूर्व एसडीएम पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

रामकथा पार्क के बाद मुख्यमंत्री राम की पैड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू आरती घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे इंतजामों को देखा।

सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लें संकल्प: केशव मौर्य Read More सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लें संकल्प: केशव मौर्य

दीपोत्सव की तैयारियां परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम योगी

लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक सजेगा राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव Read More लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक सजेगा राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव

इसके बाद राम की पैड़ी पर तैयार किए जा रहे मंच और निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि दीपोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखी जाएं।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर

दीपोत्सव की तैयारियां परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम योगी

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घाटों, संपर्क मार्गों और आयोजन स्थलों पर आवागमन, दर्शन तथा अन्य सुविधाओं को बेहतर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और तैयारियों की लगातार निगरानी करें। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री दर्शन-पूजन के लिए रवाना हो गए।

दीपोत्सव की तैयारियां परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम योगी

इस दौरान कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री तथा अयोध्या जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

दीपोत्सव की तैयारियां परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम योगी

निरीक्षण के दौरान महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चंद्रभानु पासवान, अमित सिंह चौहान और अभय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें