सीएमओ के सख्त आदेश के बावजूद हलिया व ड्रमड़गंज में झोलाछाप डॉक्टरों की मनमानी जारी!

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

 

पगड़ी-तिलक और तलवार से गुंजन शर्मा का भव्य अभिनंदन Read More पगड़ी-तिलक और तलवार से गुंजन शर्मा का भव्य अभिनंदन

मीरजापुर। हलिया क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लीनिक संचालकों पर कार्रवाई को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने सख्त रुख अपनाया है। क्षेत्रीय दौरे के दौरान सीएमओ ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री और आवश्यक अनुमति के मरीजों का इलाज करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 


सीएमओ ने झोलाछाप डॉक्टरों को अपना अवैध कारोबार बंद करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि नियमों के विपरीत क्लीनिक संचालित करने और बिना योग्यता मरीजों का उपचार करने वालों को जांच के दौरान पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार मुकदमा दर्ज कराने से लेकर जेल भेजने तक की कार्रवाई की जा सकती है।

ग्राम मलिक में पशु आरोग्य शिविर का आयोजन, 908 पशुओं का पंजीकरण Read More ग्राम मलिक में पशु आरोग्य शिविर का आयोजन, 908 पशुओं का पंजीकरण


इसके बावजूद क्षेत्र में कुछ झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा कथित रूप से मनमाने तरीके से मरीजों का इलाज किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में सीएमओ के सख्त निर्देशों के बाद भी यदि अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे हैं तो स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल उठना लाजिमी है।
अब देखना यह है कि सीएमओ की चेतावनी के बाद हलिया क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ कब तक ठोस कार्रवाई होती है।

कंपोजिट विद्यालय में चोरों ने काटा दो कमरों का ताला, स्मार्ट टीवी चोरी Read More कंपोजिट विद्यालय में चोरों ने काटा दो कमरों का ताला, स्मार्ट टीवी चोरी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें