उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली का उपहार देंगे सीएम योगी, खातों में भेजेंगे 1500 करोड़ की सब्सिडी

मंगलवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में 1.89 करोड़ से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 3 नवंबर को प्रदेश की उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं और उनके परिवारों को दिवाली की सौगात देंगे। लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि सीधे अंतरित करेंगे। इस पहल से प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रतीकात्मक रूप से लाभार्थियों को चेक प्रदान कर सब्सिडी हस्तांतरण की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय और राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

सरकार की ओर से इस राशि का हस्तांतरण लाभार्थियों के आधार प्रमाणित बैंक खातों में किया जाएगा। दिवाली से पहले मिलने वाली यह आर्थिक सहायता उज्ज्वला योजना से जुड़े परिवारों को रसोई गैस के खर्च में राहत देने के उद्देश्य से दी जा रही है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें