मऊ में 48 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री ए.के. शर्मा ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

सरदार पटेल की जयंती पर पूर्व सैनिकों का सम्मान, पीएम आवास योजना के 10 लाभार्थियों को मिली दूसरी किस्त; बोले- क्षेत्र की अधूरी समस्याएं एक-एक करके याद हैं

हर्षिता यादव  Picture
Published On

मऊ। राष्ट्रीय एकता दिवस और सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अमिला मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में लौहपुरुष के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान नगर पंचायत अमिला, दोहरीघाट और जिला नगरीय विकास अभिकरण की करीब 48 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 10 लाभार्थियों को आवास निर्माण की दूसरी किस्त वितरित की गई। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने के साथ ही लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई।

मऊ में 48 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री ए.के. शर्मा ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में पूरे हो चुके विकास कार्य भले ही याद न हों, लेकिन जो समस्याएं और मांगें अभी अधूरी हैं, वे उन्हें एक-एक करके याद हैं। उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने थानीदास रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास की मांग का उल्लेख करते हुए कहा कि रेलवे लाइन पार करते समय बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में संबंधित मंत्री के कार्यालय से पत्र भी प्राप्त हुआ है, जिसे आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा गया है।

मऊ में 48 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री ए.के. शर्मा ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

नारी का पत्नी के रूप में उसका त्याग और समर्पण अतुल्य है करवाचौथ व्रत । शरद अग्निहोत्री Read More नारी का पत्नी के रूप में उसका त्याग और समर्पण अतुल्य है करवाचौथ व्रत । शरद अग्निहोत्री

मंत्री ने बहादुरपुर सहित क्षेत्र के कई गांवों में सड़क और रेलवे की जमीन से जुड़ी लंबित समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित कई मामलों का निस्तारण कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों का विस्तार हो रहा है। सड़क, रेल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

खेलकूद से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है : तहसीलदार Read More खेलकूद से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है : तहसीलदार

सरदार पटेल के योगदान को किया याद

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण Read More ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण

सरदार वल्लभभाई पटेल को राष्ट्र की एकता और अखंडता का शिल्पकार बताते हुए ए.के. शर्मा ने कहा कि उनका जीवन देश की एकता, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। गुजरात में स्थापित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ उनके विराट व्यक्तित्व और योगदान को वैश्विक पहचान दिलाने का माध्यम बनी है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की परिकल्पना से लेकर निर्माण तक प्रधानमंत्री के सहयोगी के रूप में उन्हें भी योगदान करने का अवसर मिला था।

मऊ में 48 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री ए.के. शर्मा ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

उन्होंने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक इस मंदिर को उसका गौरवशाली स्वरूप दिलाने का संकल्प लिया था। मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और उनके बताए मार्ग पर चलकर मजबूत एवं एकजुट भारत के निर्माण में योगदान देना हम सभी का दायित्व है।

मंत्री ने वर्ष 1975 के आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में लोकतांत्रिक संस्थाओं, न्यायपालिका और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रभाव पड़ा था। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र के महत्व को समझने के लिए देश के इतिहास की ऐसी घटनाओं को याद रखना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और क्षेत्र की लंबित समस्याओं का समाधान करना है। मऊ के विकास को नई गति देने और इसे विकास के मॉडल के रूप में स्थापित करने के संकल्प के साथ लगातार प्रयास किए जाएंगे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें