नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सरकारी योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, मुख्यमंत्री का जताया आभार
किसी को मिली आवास की चाबी तो किसी को स्वरोजगार के लिए डेमो चेक; आयुष्मान कार्ड और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मंच पर किया गया सम्मानित
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोंडा में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि, आवास की चाबी और स्वीकृति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

गौरा और मनकापुर विधानसभा क्षेत्रों से आए लाभार्थियों को मंच पर सम्मानित किए जाने के दौरान उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान और योजनाओं का लाभ पाकर लोगों ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया।

Read More पाकुड़िया के सरकारी शौचालयों में अव्यवस्था से लोगों में नाराजगी, महिलाओं को हो रही है परेशानीकार्यक्रम में आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, डेमो कार्ड और अन्य सामग्री प्रदान की गई।

आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी राम प्रताप को मुख्यमंत्री ने आयुष्मान कार्ड का डेमो देकर सम्मानित किया। राम प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों कार्ड प्राप्त करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है।

इससे परिवार को उपचार की सुविधा मिलने का भरोसा मिला है। वहीं, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के तहत संगीता को 85 हजार रुपये का डेमो चेक दिया गया। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता से उन्हें कठिन समय में संबल मिला है।

कार्यक्रम में घनश्याम और मीना को आवास की प्रतीकात्मक चाबियां सौंपी गईं। घनश्याम ने कहा कि पक्का मकान मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित छत मिल सकेगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत रेनू वर्मा को 12 करोड़ रुपये का डेमो चेक प्रदान किया गया। वहीं, झिनकना देवी को दो लाख रुपये की सहायता का लाभ दिया गया।
स्वरोजगार और पशुपालन योजनाओं से मिला प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत बीनू पांडेय को एक लाख 19 हजार रुपये का डेमो चेक देकर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया। मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना के तहत निर्मला देवी को 50 हजार रुपये की सहायता का चेक प्रदान किया गया। मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थी रामतीर्थ को भी सम्मानित किया गया।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभार्थी मुस्ताक अहमद को पांच लाख 60 हजार रुपये का डेमो चेक दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन के लिए लकी सिंह को स्टडी टेबल प्रदान की गई।

योजनाओं का लाभ पाकर लाभार्थियों ने कहा कि सरकारी सहायता से उन्हें आर्थिक मजबूती के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इन योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।


Comments