भैंस से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल।

हादसे में बाइक चालक ने मौके पर तोड़ा दम, घायल मंडलीय चिकित्सालय रेफर।

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

मीरजापुर।हलिया स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया देवरी मार्ग के मुड़पेली पावर हाउस के पास बुधवार की देर शाम भैंस से टकराकर बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने मंडलीय चिकित्सालय ले गए जहां पर उपचार चल रहा है।

 

दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी Read More दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी

गंजरिया गांव निवासी जोगेश कोल (40)अपने गांव के साथी लालमुनाई कोल(35) के साथ बुधवार को किसी काम से पिपरा बाजार गया था। रात करीब आठ बजे बाइक से घर लौट रहे थे जैसे ही हलिया-देवरी मार्ग पर मुड़पेली पावर हाउस के पास पहुंचे कि सामने से अचानक आई भैंस से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज था कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक चला रहे जोगेश कोल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

फसल बर्बादी पर किसानों को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश, सीएम योगी ने जिलाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी Read More फसल बर्बादी पर किसानों को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश, सीएम योगी ने जिलाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को निजी साधन से  मंडलीय चिकित्सालय भिजवाया। पति की मौत से पत्नी प्रभावती रो-रो कर बेहाल हो रही है।सूचना पर पहुंची हलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक से गिरकर चालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विंध्याचल विभाग के 245 स्वयंसेवक ले रहे आरएसएस का प्राथमिक प्रशिक्षण Read More विंध्याचल विभाग के 245 स्वयंसेवक ले रहे आरएसएस का प्राथमिक प्रशिक्षण

6

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार