नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
प्रस्तावित स्थल पर ही करवाया जाएगा आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण -एसडीएम
मीरजापुर।
मीरजापुर।ड्रमंडगंज क्षेत्र के पटेहरा गांव में शासन द्वारा स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण प्राथमिक विद्यालय परिसर में करवाए जाने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार दोपहर एसडीएम लालगंज अजीत कुमार पटेहरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे। एसडीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने विरोध कर रहे ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों का कहना था कि परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र बन जाने से बच्चों को खेलकूद के लिए जगह नही मिल पाएगी।
इस पर एसडीएम ने ग्रामीणों से कहा कि पुराने आंगनबाड़ी केंद्र के जर्जर भवन का ध्वस्तीकरण करवाए जाने के बाद वहां पर बच्चों के लिए खेलकूद के लिए जगह मिल जाएगी। एसडीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य करवा रहे कार्यदाई संस्था के ठेकेदार को बाउंड्री वॉल से सटाकर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करवाए जाने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम ने कहा कि जहां पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण प्रस्तावित है उसी जगह पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करवाया जाएगा।इस संबंध में एसडीएम लालगंज अजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पटेहरा में आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत है।
कुछ ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने पर आपत्ति जताई थी। मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने की पहले से ही कार्य योजना दी गई है। आपत्ति करने वाले ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करवाए जाने पर सहमति जताई है।
आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण पहले से प्रस्तावित प्राथमिक विद्यालय पटेहरा परिसर में करवाया जाएगा।इस दौरान थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, प्रधानाध्यापक देवेंद्र शुक्ला,लेखपाल ज्ञानेंद्र सिंह, दिनेश कुमार मौजूद रहे।


Comments