एआई निगरानी में शुचितापूर्ण संपन्न हुई स्पेशल टीईटी-2026, फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया

छह मंडल मुख्यालयों पर दो पालियों में हुई परीक्षा, 87.92 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा; एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से हुई सभी केंद्रों की लाइव निगरानी

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षाएं कराने के लिए योगी सरकार की ओर से तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी-2026) मंगलवार को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 87.92 प्रतिशत शामिल हुए। इस बार परीक्षा केंद्रों की निगरानी अत्याधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित कंट्रोल कमांड रूम से की गई। निगरानी के दौरान लखनऊ के एक परीक्षा केंद्र पर दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़ा गया।

छह मंडल मुख्यालयों पर दो पालियों में आयोजन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा के निर्धारित केंद्रों पर कराई गई। कक्षा एक से पांच तक के लिए प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और कक्षा छह से आठ तक के लिए द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न हुई।

एआई कैमरों से निगरानी, दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा

विभिन्न आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग, शिवसेना ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन Read More विभिन्न आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग, शिवसेना ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

परीक्षा की निगरानी के लिए आयोग मुख्यालय में स्थापित एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से सभी केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की गई। आयोग के सदस्यों, सचिव, परीक्षा नियंत्रक और उपसचिव की मौजूदगी में एआई कैमरों तथा विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई।

नशीले इंजेक्शन से बेहोश कर अरबों की संपत्ति हड़पने की साजिश! सिंहानिया परिवार के युवक को दो साल बंधक रखने का आरोप, तीन गिरफ्तार Read More नशीले इंजेक्शन से बेहोश कर अरबों की संपत्ति हड़पने की साजिश! सिंहानिया परिवार के युवक को दो साल बंधक रखने का आरोप, तीन गिरफ्तार

इसी दौरान लखनऊ के स्टेशन रोड स्थित बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज में एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया। वह किसी दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। उसे पकड़कर वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

लापता मिस्त्री मामले में दवा विक्रेता पर अपहरण,एस सी एस टी का मुकदमा दर्ज। Read More लापता मिस्त्री मामले में दवा विक्रेता पर अपहरण,एस सी एस टी का मुकदमा दर्ज।

दोनों पालियों में 93,681 अभ्यर्थी रहे उपस्थित

आयोग के उप सचिव संजय सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 93,681 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यह पंजीकृत अभ्यर्थियों का 87.92 प्रतिशत है। प्रथम पाली में कक्षा एक से पांच तक के लिए पंजीकृत 58,353 अभ्यर्थियों में से 50,666 उपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति 86.80 प्रतिशत दर्ज की गई।

वहीं, द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक के लिए पंजीकृत 48,194 अभ्यर्थियों में से 43,015 ने परीक्षा दी। इस पाली में उपस्थिति 89.25 प्रतिशत रही। आयोग के अनुसार महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति 89.25 प्रतिशत और पुरुष अभ्यर्थियों की उपस्थिति 89.28 प्रतिशत दर्ज की गई।

प्रशासनिक सहयोग के लिए आयोग ने जताया आभार

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रदेश के सभी निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग के लिए संबंधित मंडलों और जिलों के प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित निगरानी से परीक्षा प्रक्रिया को अधिक निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में मदद मिली है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें