जनता दर्शन में महिला को मिला भरोसा, पति के इलाज में मदद करेंगे सीएम योगी

कहा- घबराएं नहीं, उपचार में नहीं आने दी जाएगी कोई बाधा; विवेकाधीन कोष से मिलेगी आर्थिक सहायता

हर्षिता यादव  Picture
Published On

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मस्तिष्क आघात से पीड़ित पति के ऑपरेशन के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंची महिला को मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने महिला से पति के उपचार की जानकारी लेते हुए कहा, "घबराइए मत, आपके पति के इलाज में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।"

जनता दर्शन में महिला को मिला भरोसा, पति के इलाज में मदद करेंगे सीएम योगी

जनता दर्शन में पहुंची एक अन्य बीमार महिला को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर बैठे लोगों के बीच पहुंचकर उन्होंने एक-एक कर सभी की फरियाद सुनी और उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में महिला को मिला भरोसा, पति के इलाज में मदद करेंगे सीएम योगी

हजारीबाग एसपी ने किया दारू थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश Read More हजारीबाग एसपी ने किया दारू थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियाद लेकर आने वाले लोगों के प्रति अधिकारी संवेदनशीलता बरतें और उनकी समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही न करें। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी हर समस्या के प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन Read More यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन

जनता दर्शन में महिला को मिला भरोसा, पति के इलाज में मदद करेंगे सीएम योगी

बच्चे डरे नहीं साहसिक बने=नंदिता काला Read More बच्चे डरे नहीं साहसिक बने=नंदिता काला

अपराध और जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों और भू-माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंची थीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलारा, चॉकलेट दी और उन्हें आशीर्वाद भी दिया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें