दीपोत्सव की व्यवस्थाओं के लिए प्रमुख स्थलों पर तैनात किए गए मजिस्ट्रेट

जिलाधिकारी ने 8 नवंबर तक अधिकारियों की लगाई ड्यूटी, एयरपोर्ट से राम की पैड़ी और रामकथा पार्क तक संभालेंगे जिम्मेदारी

हर्षिता यादव  Picture
Published On

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित होने वाले दीपोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन के दौरान सुरक्षा, शांति व्यवस्था और कार्यक्रमों के सुचारु संचालन की निगरानी के लिए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने 8 नवंबर तक विभिन्न स्थलों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। राम की पैड़ी, रामकथा पार्क, नया घाट, श्रीराम जन्मभूमि परिसर और एयरपोर्ट सहित प्रमुख स्थानों की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है।

जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक, अपर जिलाधिकारी कौशल कुमार को अयोध्या एयरपोर्ट पर विशिष्ट अतिथियों के आगमन और प्रस्थान की व्यवस्था के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। अपर नगर आयुक्त भारत और डिप्टी कलेक्टर गजेंद्र सिंह एयरपोर्ट से नया घाट होते हुए श्रीराम जन्मभूमि तथा आसपास के मार्गों पर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। वहीं, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अमेठी सात्विक श्रीवास्तव को उपराष्ट्रपति के काफिले और कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है।

श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के ओएसडी आशुतोष द्विवेदी रामकथा पार्क, राम की पैड़ी सहित अन्य स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कलाकारों की प्रस्तुति संबंधी व्यवस्थाओं का समन्वय करेंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं, ताकि आयोजन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

प्रशासन ने सभी तैनात अधिकारियों को निर्धारित स्थलों पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने और जरूरत पड़ने पर संबंधित विभागों से तत्काल समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सुविधा के साथ कार्यक्रमों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की दिवाली होगी रोशन, मानदेय बढ़ाकर योगी सरकार ने दिया तोहफा Read More आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की दिवाली होगी रोशन, मानदेय बढ़ाकर योगी सरकार ने दिया तोहफा

सामूहिक प्रयास से सफल होगा आयोजन

डिजिटल व्यवस्था से समाज कल्याण योजनाओं में बढ़ी पारदर्शिता Read More डिजिटल व्यवस्था से समाज कल्याण योजनाओं में बढ़ी पारदर्शिता

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में दीपोत्सव को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों के दायित्व तय कर दिए गए हैं। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दीपोत्सव के सभी कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।

क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भाषा विश्वविद्यालय को मिली उपलब्धि Read More क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भाषा विश्वविद्यालय को मिली उपलब्धि

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें