नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
शंकरगढ़ में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने सड़क और पटरी खाली रखने के दिए निर्देश
स्वतंत्र प्रभात
शंकरगढ़। प्रयागराज ।
शंकरगढ़ सदर बाजार में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए थानाध्यक्ष प्रीतम कुमार तिवारी ने पुलिस टीम के साथ अभियान चलाया। इस दौरान बाजार में सड़क और पटरी पर दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई।
थानाध्यक्ष ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी दुकानदार सड़क अथवा पटरी पर अपनी दुकान का सामान न फैलाए और न ही पटरी पर दुकान लगाए। ऐसा करने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है तथा बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। पुलिस ने दुकानदारों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी। पुलिस के इस अभियान से बाजार में अतिक्रमण और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
lucknow news uttar pradesh news digital literacy cyber security awareness Social Welfare Organization Senior Citizen Welfare #SwatantraPrabhat Online Banking Fraud Cyber Crime Prevention Cyber Safety Tips digital safety awareness Cyber Fraud Awareness Bharat Bhushan Goyal Vikas Nagar News Senior Citizen Welfare Committee Senior Citizens Meeting Online Fraud Safety Rashmi Mishra HelpAge India Senior Citizens Security Elderly Care India Senior Citizen Protection BP Pant YN Singh Lucknow Social News


Comments