नवीनतम
राजनीति
लापरवाही पर जिलाधिकारी ने दो अधिकारियों का वेतन रोकने का दिया निर्देश
देवरिया। जिला वन एवं पर्यावरण समिति की बैठक में वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने जल निगम (अर्बन) के अधिशासी अभियंता तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर गौरा बरहज के अधिशासी अधिकारी का एक-एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण और जल स्रोतों की स्वच्छता एवं सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधूरे पड़े वृक्षारोपण स्थलों की जियो-टैगिंग तत्काल पूरी कराने का निर्देश दिया, ताकि पौधरोपण स्थलों का सत्यापन और नियमित निगरानी की जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि केवल पौधे लगा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है। संबंधित विभाग सिंचाई, संरक्षण और निगरानी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे रोपित पौधों की उत्तरजीविता बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में लापरवाही न बरतने और निर्धारित समयसीमा में जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की हिदायत दी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
......
लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत कई अधिकारियों का वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश
15 नवंबर तक पंचायत भवन व अंत्येष्टि स्थल पूरे करने की मोहलत, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की कम उपस्थिति और गोशालाओं की बदहाली पर भी जताई नाराजगी
देवरिया। विकास कार्यों में लापरवाही, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सुस्ती और जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में हीलाहवाली पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकों में डीएम ने तीन खंड विकास अधिकारियों समेत कई अधिकारियों के खिलाफ वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि देने की कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही अधूरे निर्माण कार्यों को समयसीमा में पूरा करने की चेतावनी दी।
विकास कार्यों की समीक्षा में गौरीबाजार, भलुअनी और सलेमपुर के खंड विकास अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। वहीं आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर एडीओ पंचायत देसही देवरिया और बीडीओ देवरिया को प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा गया। जिला स्वच्छता समिति की बैठक में 15 नवंबर तक सभी निर्माणाधीन पंचायत भवनों और अंत्येष्टि स्थलों का कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कराने की समयसीमा तय की गई।
जिला पोषण समिति की बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम मिलने पर संबंधित सुपरवाइजरों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। वहीं विद्युत कनेक्शन से वंचित आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन नवंबर तक बिजली कनेक्शन सुनिश्चित कराने को कहा गया। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सीडीपीओ भाटपाररानी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश भी दिए गए।
गोवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा में डीएम ने प्रत्येक विकासखंड में पांच-पांच किसानों से एक सप्ताह के भीतर अनुबंध कराकर गौशालाओं में नेपियर, मक्का, बरसीम और जई जैसे हरे चारे की उपलब्धता बढ़ाने को कहा। चारागाह की भूमि पर चारा उत्पादन कराने तथा सेमरी में निर्माणाधीन तीनों गौशालाओं को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए। करमेल बनरही और हेतिमपुर के पूर्ण गो-संरक्षण केंद्रों को भी संबंधित संस्थाओं को हस्तांतरित कराने की प्रक्रिया तेज करने को कहा।
बैठकों में मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह, एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं में लापरवाही और जनता की शिकायतों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
swatantra prabhat swatantra prabhat news UP Government deoria news uttar pradesh news Forest department environmental protection water conservation Environmental conservation Public grievance redressal Rural Development Tree Plantation Drive Child Nutrition IGRS complaints Madhusudan Hulgi District Magistrate Deoria Deoria DM Deoria Development News Government Officers Action Salary Withheld BDO Action Panchayat Bhawan Construction Anganwadi Centres Gaushala Development Cow Shelter Management Green Fodder Production


Comments