फीचर्ड
राजनीति
भारत
सिद्धार्थनगर: युवक के हत्या का आरोपी गिरफ्तार
जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के गुजरौलिया टोला बेलौहा में बबलू गौड़ के पुत्र भोलू उर्फ शिवा ( 23) की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के गुजरौलिया टोला बेलौहा में बबलू गौड़ के पुत्र भोलू उर्फ शिवा ( 23) की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त की गई लोहे की रॉड भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी अभिलाष उपाध्याय उर्फ डब्लू (24) पुत्र स्व. सूर्यमणि, निवासी गुजरौलिया टोला बेलौहा का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर को गांव में एक युवक के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में मिली तहरीर के आधार पर मोहाना थाना में मुकदमा संख्या 154/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103 (1), 352 और 351 (3) में केस दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। 29 अक्टूबर को मोहाना पुल से उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपी के आपराधिक इतिहास में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत दर्ज एक अन्य मुकदमे का भी उल्लेख किया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सर्वेश यादव तथा कांस्टेबल प्रशान्त सिंह, अशोक कुमार यादव और आदर्श शुक्ला शामिल रहे।
uttar pradesh crime news siddharthnagar news police investigation उत्तर प्रदेश अपराध समाचार 24 घंटे में गिरफ्तारी Youth Murder Case सिद्धार्थनगर क्राइम न्यूज पुलिस की त्वरित कार्रवाई हत्या का आरोपी गिरफ्तार #SwatantraPrabhat Murder Accused Arrested Mohana Police भोलू गौड़ उर्फ शिवा सिद्धार्थनगर युवक हत्याकांड अभिलाष उपाध्याय गिरफ्तार मोहाना थाना पुलिस बेलौहा गांव हत्याकांड लोहे की रॉड बरामद बीएनएस धारा 103 आरोपी न्यायालय में पेश Abhilash Upadhyay Bhola Gaur Murder Case Belauha Village News Iron Rod Murder Crime News Today


Comments