किन्नरो की जजमानी को लेकर चल रहा विवाद ने पकड़ा तूल पहुंचा कोतवाली
क्षेत्र में किन्नरों की जजमानी को लेकर चल रहा विवाद अब कोतवाली पहुंच गया है
बिसवां (सीतापुर) क्षेत्र में किन्नरों की जजमानी को लेकर चल रहा विवाद अब कोतवाली पहुंच गया है। बिसवां निवासी समाजसेवी सोनी किन्नर ने रज्जाबली उर्फ गुड़िया बाबा किन्नर, फरीदा किन्नर निवासी नेपालगंज, जूही किन्नर निवासी हरगांव और काजल किन्नर निवासी सिधौली पर चोरी के झूठे आरोप में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
सोनी किन्नर के मुताबिक, जजमानी को लेकर काजल किन्नर से उनका पहले से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश में काजल किन्नर और गुड़िया बाबा किन्नर ने मिलकर 27 अक्टूबर को नेपालगंज में फरीदा किन्नर से रुपये चोरी कराने की साजिश रची और चोरी का आरोप उन पर लगा दिया। सोनी किन्नर का दावा है कि मामले से संबंधित वीडियो और साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। गौरतलब है कि सोनी किन्नर कई वर्षों से क्षेत्र में समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। वह कई निर्धन बालिकाओं के विवाह में सहयोग कर चुकी हैं और मंदिर निर्माण भी करा रही हैं।
सोनी किन्नर ने मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है।
sitapur news uttar pradesh crime news biswan news बिसवा कोतवाली Police Complaint सीतापुर समाचार #SwatantraPrabhat local news update निष्पक्ष जांच की मांग बिसवां किन्नर विवाद सोनी किन्नर शिकायत जजमानी विवाद चोरी के झूठे आरोप का मामला काजल किन्नर गुड़िया बाबा किन्नर फरीदा किन्नर नेपालगंज समाचार हरगांव समाचार सिधौली समाचार पुलिस में प्रार्थना पत्र समाजसेवा से जुड़ी खबर Kinnar Community Dispute Soni Kinnar Jajmani Dispute False Theft Allegation


Comments