प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिवेणीपुरम मे NEET की तैयारी कर रही

पूरे रिजल्ट निकलने तक का इंतेज़ार भी नहीं कर किया और शाम को पता चलता है की उसका सिलेक्शन गवर्नमेंट कॉलेज मे हो गया।। 18 वर्षीय छात्रा रितु शर्मा ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर दी जान,

Abhinav Shukla Picture
Published On

 
स्वतंत्र प्रभात।
 
ब्यूरो प्रयागराज 
 
दो साल से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की कर रही थी तैयारी,चयन को लेकर थी परेशान; दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की तोड़कर देखा तो कमरे में मिला शव
 
 
 घर मे रूपए पैसों की कोई कमी नहीं। पिता देवराज शर्मा NHI मे इंजीनियर थे। उन्होंने त्रिवेणी पुरम मे 70-80 कमरों का घर बना रखा है। सामने के हिस्से मे v-mart खुला हुआ है। 
 
पूरे घर मे किरायेदार रहते हैँ सिवाय इनका चार कमरा छोड़कर। एक भाई है वो देहरादून से बीटेक कर रहा है। 
 
पहले हमलोग सुनते थे की फलाने का लड़का IAS - PCS की तैयारी करते करते पढ़ते पढ़ते दिमागी संतुलन खो बैठा। दिमागी संतुलन खो बैठने तक ही मामला रुक जाता था।
 
लेकिन अब मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्र - छात्राओं ने ये क्या सोच लिया है की मेडिकल मे सिलेक्शन नहीं तो ज़िन्दगी ख़तम।
[
 
रितु के पिता देवराज शर्मा ने 7 साल पहले अपनी रिटायरमेंट के समय घर बनवाया था। और इस घर के फर्स्ट फ्लोर पर देवराज शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैँ।
 
मकान के बाक़ी हिस्सों मे किरायेदार रहते हैँ।
 
 सर्व संपन्न परिवार होने के बाद भी अगर ऐसी दर्दनाक घटनायें हो रही हैँ तो इसके पीछे का कारण सिर्फ और सिर्फ मानसिक दबाव है जिसे की रिश्तेदार और नातेदार ही देते हैँ।
 
उस बच्ची के ऊपर इतना दबाव था की वो पूरे रिजल्ट निकलने तक का इंतेज़ार भी नहीं कर पाई। और दुनिया को अलविदा कह दिया। और शाम को पता चलता है की उसका सिलेक्शन गवर्नमेंट कॉलेज मे हो गया।* 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें