नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को धुएं से दिलाई मुक्ति, जीवन में आया बड़ा बदलाव : ए.के. शर्मा
नगर विकास मंत्री ने मऊ में निःशुल्क गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम में लिया हिस्सा, बोले- महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री की दूरदर्शी पहल
मऊ/लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इस योजना ने देश की करोड़ों महिलाओं को पारंपरिक चूल्हों के धुएं से राहत दिलाकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
.jpeg)
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
.jpeg)
मंत्री ए.के. शर्मा मंगलवार को मऊ के कम्युनिटी हॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से वर्चुअल माध्यम से आयोजित निःशुल्क गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक समय में ग्रामीण और गरीब परिवारों की महिलाएं लकड़ी तथा अन्य पारंपरिक ईंधनों से खाना बनाने को मजबूर थीं।
Read More बिजली कनेक्शन के लिए 50 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप, ऊर्जा मंत्री ने दिए जांच के निर्देश
चूल्हों से निकलने वाला धुआं उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनने के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता था। महिलाओं की इस समस्या को समझते हुए प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना शुरू की, जो उनके जीवन को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुई है।
योजना की शुरुआत में योगदान का भी किया उल्लेख
मंत्री ने बताया कि उज्ज्वला योजना की शुरुआती रूपरेखा तैयार करने और योजना निर्माण की प्रक्रिया में उन्हें भी योगदान देने का अवसर मिला था। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल रसोई तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य, सम्मानजनक जीवन और स्वच्छ पर्यावरण से भी जुड़ी है।
गरीबों और वंचितों के जीवन में आ रहा बदलाव
ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार गरीबों, वंचितों और महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। सरकार का प्रयास है कि बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।
दीपावली से पहले गैस सिलेंडर की सौगात पर जताया आभार
मंत्री ने दीपावली से पहले पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा प्रदेश की माताओं और बहनों की त्योहार की खुशियों को बढ़ाएगी। इससे उनके घरों में सुविधा और सहूलियत के साथ दीपावली का उत्साह भी बढ़ेगा।


Comments