नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
दीपोत्सव पर सरयू के आकाश में खिलेगा ‘ग्रीन सूर्य’
दसवें दीपोत्सव में ग्रीन आतिशबाजी से जगमगाएगी रामनगरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ भव्य आयोजन की तैयारी
अयोध्या। अयोध्या में दसवें दीपोत्सव को भव्यता के साथ पर्यावरण के अनुकूल बनाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस बार भी आयोजन में ग्रीन आतिशबाजी को प्रमुखता दी जाएगी। सरयू नदी के आकाश में रोशनी से सजा ‘ग्रीन सूर्य’ आकर्षण का केंद्र होगा। कम धुएं और पर्यावरण-अनुकूल तकनीक से तैयार आतिशबाजी के जरिए रामनगरी को रोशन किया जाएगा।
ई फैक्टर एक्सपीरिएंसेज लिमिटेड के प्रतिनिधियों के अनुसार, इस बार आतिशबाजी के प्रदर्शन में ऐसे विशेष संयोजनों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिनसे पारंपरिक पटाखों की तुलना में धुआं और शोर कम उत्पन्न हो। आकाश में हरी और सुनहरी रोशनी का संगम सरयू तट पर आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करेगा। दीपोत्सव की भव्यता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की भी तैयारी है।
कम धुएं और कार्बन उत्सर्जन वाली तकनीक का इस्तेमाल
ग्रीन आतिशबाजी में कम प्रदूषण फैलाने वाले रासायनिक संयोजनों और तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। आयोजन से जुड़े प्रतिनिधियों के मुताबिक, इस बार आतिशबाजी को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए कम कार्बन और कम धुआं उत्पन्न करने वाले यौगिकों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसका उद्देश्य वायु प्रदूषण को कम करने के साथ दीपोत्सव की पारंपरिक भव्यता बनाए रखना है।
चकरी, रिवर्स फायरिंग और रॉकेट भी होंगे आकर्षण
आतिशबाजी के प्रदर्शन को खास बनाने के लिए सरयू पुल के ऊपर तीन हाइड्रा मशीनें तैनात की जाएंगी। इनके माध्यम से करीब 80 फीट की ऊंचाई पर प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा, जहां से आतिशबाजी की जाएगी। इस दौरान चकरी, रिवर्स फायरिंग, एरियल, रॉकेट, व्हिसिल क्रैकर, तिरंगा और इंद्रधनुष जैसे विभिन्न रंगों और आकृतियों के प्रदर्शन देखने को मिलेंगे।
Read More उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली का उपहार देंगे सीएम योगी, खातों में भेजेंगे 1500 करोड़ की सब्सिडीआयोजन को भव्य बनाने के साथ सुरक्षा मानकों का पालन करने पर भी जोर दिया जा रहा है। ग्रीन आतिशबाजी और आकर्षक आकाशीय प्रस्तुतियों के जरिए इस बार दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को एक अलग अनुभव देने की तैयारी है।


Comments