आईआईपीए की यूपी शाखा को मिला ‘बेस्ट ब्रांच अवार्ड’, राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा प्रदेश का गौरव

देश की 25 क्षेत्रीय शाखाओं में उत्तर प्रदेश को मिला पहला स्थान, वर्ष 2025-26 के लिए प्रदान किया गया सम्मान

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) की उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा को वर्ष 2025-26 के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार प्रदान किया गया है। संस्थान की देशभर में संचालित 25 क्षेत्रीय शाखाओं के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यूपी शाखा को यह सम्मान मिला। नई दिल्ली स्थित आईआईपीए मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति एवं संस्थान के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और आईआईपीए के महानिदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार बागड़े भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश शाखा की ओर से अध्यक्ष आर. रामनी और मानद सचिव के. रविंदर नाइक ने सम्मान ग्रहण किया।

यह पुरस्कार लोक प्रशासन के क्षेत्र में संस्थागत सक्रियता, प्रशिक्षण, प्रशासनिक क्षमता निर्माण और जनहित से जुड़े विषयों पर किए गए प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है। देश की 25 शाखाओं के बीच यूपी शाखा को मिला यह सम्मान उसकी गतिविधियों और सामूहिक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है सम्मान

उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा के अध्यक्ष आर. रामनी ने इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान से जुड़े सभी सदस्यों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी टीम के निरंतर सहयोग और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी सदस्यों से आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ काम करते हुए शाखा की उपलब्धियों और प्रतिष्ठा को बनाए रखने का आह्वान किया।

जन औषधि केंद्र की दवाओं पर सवाल, मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने की सलाह! Read More जन औषधि केंद्र की दवाओं पर सवाल, मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने की सलाह!

लोक प्रशासन में शोध, प्रशिक्षण और विमर्श को बढ़ावा

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगा कैशलेस इलाज, पोर्टल को मिली मंजूरी Read More मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगा कैशलेस इलाज, पोर्टल को मिली मंजूरी

भारत सरकार द्वारा स्थापित भारतीय लोक प्रशासन संस्थान लोकतांत्रिक प्रशासन, सुशासन, लोक कल्याण, प्रशासनिक सुधार और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर कार्य करता है। इसकी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा लखनऊ में संचालित है। शाखा की ओर से लोक प्रशासन से संबंधित विषयों पर अकादमिक चर्चा, प्रशिक्षण कार्यक्रम, क्षमता निर्माण और अन्य संस्थागत गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

एकमा थाने में पुलिस कर्मियों व स्कूली बच्चों ने टीवी पर देखा नक्सलवाद मुक्त भारत कार्यक्रम का प्रसारण Read More एकमा थाने में पुलिस कर्मियों व स्कूली बच्चों ने टीवी पर देखा नक्सलवाद मुक्त भारत कार्यक्रम का प्रसारण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर किए जा रहे प्रयासों के बीच आईआईपीए की यूपी शाखा को मिला यह सम्मान महत्वपूर्ण है। इससे लोक प्रशासन के क्षेत्र में प्रदेश की क्षेत्रीय शाखा की गतिविधियों और संस्थागत योगदान को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें