उपमुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन 6 लेन पुल के  निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
 ब्यूरो प्रयागराज 
 
 उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को निर्माणाधीन 6 लेन पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति धीमी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाते हुए कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता  सुरक्षा सम्बंधी सभी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ-साथ व्यू कटर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है।  
 
  मीडिया से मुखातिब होते हुए कैशव मौर्य ने कहा कि 6 लेन पुल के बन जाने पर फाफामऊ में लगने वाले जाम से लोगो को राहत मिलेगी व समय की बचत होगी। कहा कि पुल के शुरू हो जाने पर माघ मेला, कुम्भ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं एवं कल्पवासियों के आवागमन में सुगमता होगी और यह पुल प्रयागराज के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर विधायक फाफामऊ  गुरु प्रसाद मौर्य, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष  निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा सम्बंधित विभाागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें